राजस्थान लौट रही दो महिला मजदूरों की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत, दूध के टैंकर में छुपकर घर जा रहे 10 लोग महाराष्ट्र में गिरफ्तार

Updated at : 29 Mar 2020 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
Railway-Line

Railway Line

two women laborers returning to Rajasthan killed by goods train in gujarat, 10 people arrested in maharashtra for hiding themselves in milk tanker जयपुर/वापी/पालघर : कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन (Lockdown) के बाद लोगों को अपने गृह राज्य पहुंचने की जल्दी हो गयी है. येन-केन-प्रकारेण सभी लोग अपने-अपने घर पहुंच जाना चाहते हैं. सुरक्षित रहने की चाह में अपने घर जाने वालों को कई दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ रहा है. राजस्थान (Rajasthan) की दो महिला मजदूरों की गुजरात (Gujarat) में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी, तो दूध के टैंकर में छुपकर राजस्थान लौट रहे 10 लोगों को महाराष्ट्र (Maharashtra) की पुलिस ने रोक लिया.

विज्ञापन

जयपुर/वापी/पालघर : कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन (Lockdown) के बाद लोगों को अपने गृह राज्य पहुंचने की जल्दी हो गयी है. येन-केन-प्रकारेण सभी लोग अपने-अपने घर पहुंच जाना चाहते हैं. सुरक्षित रहने की चाह में अपने घर जाने वालों को कई दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ रहा है. राजस्थान (Rajasthan) की दो महिला मजदूरों की गुजरात (Gujarat) में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी, तो दूध के टैंकर में छुपकर राजस्थान लौट रहे 10 लोगों को महाराष्ट्र (Maharashtra) की पुलिस ने रोक लिया.

अपने गृह राज्य लौट रही राजस्थान की दो महिला मजदूरों की गुजरात के वापी जिले में शनिवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी. रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, जब महिलाएं वापी और करमबेली स्टेशनों के बीच दमनगंगा रेलवे पुल पर चल रही थीं. वे उस समूह का हिस्सा थीं, जो पैदल राजस्थान की ओर जा रहे थे.

वहीं, एक दूध के टैंकर में छुपकर राजस्थान जा रहे 10 लोगों को पुलिस ने पालघर में पकड़ा है. ये सभी पड़ोसी जिला ठाणे से राजस्थान जाने के लिए निकले थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से सटे पालघर जिले के तलासरी में पकड़े गये 10 लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं.

पालघर पुलिस के प्रवक्ता हेमंत कतकर ने कहा, ‘महिलाओं समेत 10 लोगों ने खुद को दूध के टैंकर में छुपाया. इन्होंने पड़ोस के ठाणे जिले के कल्याण से अपनी यात्रा शुरू की और ये अपने गृह राज्य राजस्थान जाना चाहते थे. लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद होने के चलते इन लोगों ने यह तरीका चुना.’

उन्होंने बताया, ‘वाहन जब तलासरी जांच चौकी पर पहुंचा, तो पुलिस ने शक होने पर टैंकर की जांच की. इस दौरान, टैंकर के अंदर 10 लोग छुपे हुए मिले.’ हेमंत ने कहा कि ये सभी मजदूर वर्ग के हैं और राजस्थान से आकर मुंबई के आसपास काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी को गिरफ्तार कर धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola