ePaper

सचिन पायलट फिर पहुंचे दिल्ली, गहलोत कैबिनेट विस्तार पर सुलझेगा पेंच? नए मंत्रियों के लिए इन नामों की चर्चा जोरों पर

Updated at : 21 Jun 2021 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
सचिन पायलट फिर पहुंचे दिल्ली, गहलोत कैबिनेट विस्तार पर सुलझेगा पेंच? नए मंत्रियों के लिए इन नामों की चर्चा जोरों पर

Rajasthan Ashok Gehlot Cabinet Expansion: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर दिल्ली पहुंच गये हैं. पायलट यहां पर करीब 3-4 दिन तक रहेंगे. यहां पर सचिन पायलट कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और अजय माकन से मुलाकात कर सकते हैं. पायलट पिछले दिनों ही दिल्ली प्रवास पर आए थे, हालांकि उस दौरान उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत के साथ सियासी टशन के बीच सचिन पायलट एक बार फिर दिल्ली पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि पायलट यहां पर पार्टी आलाकमान से मिलेंगे और राजनीतिक नियुक्ति के साथ कैबिनेट विस्तार में अपने कोटे कै मंत्रियों की सूची को सौंपेंगे. इधर, जयपुर में सीएम अशोक गहलोत खुद को पोस्ट कोविड कोरेंटिन कर लिया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर दिल्ली पहुंच गये हैं. पायलट यहां पर करीब 3-4 दिन तक रहेंगे. यहां पर सचिन पायलट (Sachin Pilot) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और अजय माकन से मुलाकात कर सकते हैं. पायलट पिछले दिनों ही दिल्ली प्रवास पर आए थे, हालांकि उस दौरान उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी.

नए मंत्रियों के नाम चर्चा में- इधर, जयपुर में नए मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा जोरों पर है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट कैंप से दीपेंद्र सिंह शेखावत, रमेश मीणा, मुरारी लाल मीणा और हेमाराम चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं मुकेश भाकर, इंद्राज गुर्जर, वेद सोलंकी और राकेश पारीक का नाम संसदीय सचिव के लिए चर्चा में है.

बताते चलें कि राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी की जाएगी. इसके लिए अशोक गहलोत ने सभी मंत्रालय से मंत्रियों की रिपोर्ट तलब की है. मंत्री के विभाग के साथ-साथ जिला प्रभार का भी रिपोर्ट तलब किया गया है. बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है.

राजस्थान में होना है कैबिनेट विस्तार- राजस्थान में पिछले एक साल से अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट में सियासी टशन की वजह से कैबिनेट विस्तार टल रहा है. अशोक गहलोत राज्य में अभी कैबिनेट विस्तार अभी नहीं करना चाहतें हैं. वहीं पायलट गुट की कोशिश है कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार हो.

Also Read: राजस्थान बीजेपी में वसुंधरा कैंप ने खोला मोर्चा, सतीश पूनिया की नसीहत- ‘अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं’

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola