Assembly Elections 2023: राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ सीट पर गोविंद सिंह डोटासरा ने सुभाष महरिया को हराया
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Dec 2023 11:57 AM
Assembly Election 2023 - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ सीट पर उनके साथी सुभाष महरिया ने चुनौती पेश की. भाजपा के टिकट पर सुभाष महरिया लक्ष्मणगढ़ से मैदान में थे, जो इस साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे. डोटासरा जीते, महरिया हार गए.
Laxmangarh Assembly Seat Rajasthan Result 2023 BJP Subhash Maharia Congress Govind Singh Dotasara : राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट सीकर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आती है. इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा के सुभाष महारिया के बीच मुकाबला हुआ. लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने भाजपा के सुभाष महरिया को 18,970 वोटों से हराया है. कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह डोटासरा को कुल 113304 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष महरिया को 94334 वोट मिले.
Congress vs BJP : गोविंद सिंह डोटासरा के सामने सुभाष महरिया की चुनौती
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ सीट पर उनके ही पुराने साथी सुभाष महरिया ने चुनौती दी. भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार के सांसद सुभाष महरिया को लक्ष्मणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा था, जो इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.
Also Read: Rajasthan Election: कौन हैं कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा, क्या है उनसे जुड़ा विवाद?
जाट मतदाताओं को लुभाने में कौन होगा कामयाब?
लक्ष्मणगढ़ सीट की लड़ाई जाट राजनीति के ताज की लड़ाई भी कही जाती रही है. लक्ष्मणगढ़ में जाट मतदाताओं की संख्या 92,000 के आसपास है, जो शेखावटी क्षेत्र में राजनीतिक रूप से बड़े मायने रखती है. इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों ने जाट मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की है. गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस पार्टी में फिलहाल एक प्रमुख जाट नेता हैं और उनके सामने चुनाव लड़ रहे सुभाष महरिया भी जाट नेता हैं. ऐसे में यह लड़ाई बड़ी रोचक रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










