Rajasthan Election Result 2023: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा- लोगों ने पूरी कर दी अशोक गहलोत की ‘मुराद’

Updated:
विज्ञापन

Rajasthan Election Result 2023 Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ और तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर मतपत्र और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हो गई है. इस बीच, एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिससे राजस्थान की सियासत में हलचल मच गई है. सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी को एग्जिट पोल के आंकड़े से कुछ राहत मिली है. पार्टी को उम्मीद है कि वह लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी. वहीं बीजेपी को भरोसा है की राजस्थान अपना पुराना इतिहास दोहराएगा जहां 5 साल में सरकार बदलने का रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

लोगों ने कर दी गहलोत की इच्छा पूरी- शेखावत

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान चुनाव के रिजल्ट आने के बाद कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने कई बार कहा कि वह सीएम की कुर्सी छोड़ना चाहते हैं लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ती. मुझे लगता है कि राजस्थान की जनता ने उनकी दिली इच्छा पूरी कर दी है.

Rajasthan Election Result 2023 LIVE: गहलोत ने सौंपा राज्यपाल को इस्तीफा

राजस्थान में बीजेपी की आंधी में कांग्रेस उड़ गई है. कांग्रेस 70 सीटों पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. इधर, राजस्थान के निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

Rajasthan Election Result 2023 LIVE: बीजेपी सरकार बनाने को तैयार

राजस्थान चुनाव का रण बीजेपी ने जीत लिया है. चुनाव आयोग ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी राजस्थान में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है. पार्टी ने 100 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. हालांकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है.

Rajasthan Election Result 2023 LIVE: लोकसभा चुनाव भी जीतेगी बीजेपी- राजेंद्र राठौड़

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि राजस्थान में हमें जनादेश मिला है. यह तय हो गया है कि कांग्रेस का कुशासन खत्म होने जा रहा है. तीनों राज्यों में पीएम मोदी की नीतियों को मंजूरी दी गई है. यह जनमत संग्रह है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भारी बहुमत के साथ एक बार फिर पीएम मोदी की सरकार बनेगी. कुछ ही दिनों में राजस्थान में नई सरकार बन जाएगी.

Rajasthan Election Result 2023 LIVE: बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस विधायक मलिंगा हारे

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा चुनाव हार गए हैं. बाड़ी विधानसभा सीट पर मलिंगा को बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह गुर्जर से 27424 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है. गुर्जर को 106060 मत प्राप्त हुये और उन्हें विजेता घोषित किया गया. बता दें, कांग्रेस की ओर से बाड़ी सीट के लिए टिकट की घोषणा किए जाने से कुछ समय पहले ही मलिंगा बीजेपी में शामिल हो गये थे . पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था. मलिंगा पर बाड़ी में बिजली विभाग के एक दलित इंजीनियर की पिटाई करने का आरोप है जो एक साल से बिस्तर पर है.

Rajasthan Election Result 2023 LIVE: बड़े जीत की ओर बीजेपी

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola