राजस्थान में कांग्रेस कैबिनेट विस्तार को लेकर फंसा पेंच? पायलट गुट के MLA को मंत्री बनाने पर गहलोत राजी नहीं!
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jul 2021 12:24 PM
Rajasthan Congress Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं. हाल ही में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के जयपुर दौरे के बाद चर्चा और तेज हो गई है.
Rajasthan News: मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं. हाल ही में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के जयपुर दौरे के बाद चर्चा और तेज हो गई है.
जयपुर के सियासी गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो अशोक गहलोत अभी कैबिनेट विस्तार करने पर राजी नहीं है. वहीं अजय माकन ने जल्द ही कैबिनेट विस्तार करने को कहा. सूत्र बता रहे हैं कि अशोक गहलोत सचिन पायलट कैंप के विधायकों को मंत्रिमंडल में नहीं लेना चाहते हैं.
बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत ने इसके पीछे विधायकों के गुरुग्राम जाने को वजह बता रहे हैं. वहीं अजय माकन ने गहलोत को सोनिया गांधी का फॉर्मूला बताया. बताते चलें कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूला बताया है.
पायलट गुट की है ये मांग- इधर, पायलट गुट की मांग है कि पंजाब की तरह ही राजस्थान कांग्रेस का विवाद भी दिल्ली में सुलझे. पंजाब में कांग्रेस हाईकमान ने सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को दिल्ली बुलाया और उनकी मांगे सुनी. हालांकि अभी तक पंजाब कांग्रेस का फाइनल फैसला जारी नहीं हुआ है.
राजस्थान में होना है कैबिनेट विस्तार- राजस्थान में पिछले एक साल से अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट में सियासी टशन की वजह से कैबिनेट विस्तार टल रहा है. अशोक गहलोत राज्य में अभी कैबिनेट विस्तार अभी नहीं करना चाहतें हैं. वहीं पायलट गुट की कोशिश है कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार हो.
Also Read: Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट विस्तार में महिलाओं का बढ़ा कद, अब 11 महिला मंत्री 7 नए चेहरे
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










