ePaper

Rajasthan Congress के बाद अब अशोक गहलोत कैबिनेट में भी होगा Sachin Pilot का दबदबा ! जानें लिस्‍ट में शामिल संभावित नाम

Updated at : 23 Jan 2021 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Congress के बाद अब अशोक गहलोत कैबिनेट में भी होगा Sachin Pilot का दबदबा ! जानें लिस्‍ट में शामिल संभावित नाम

Sachin pilot and ashok gehlot news, Rajasthan Cabinet Reshuffle : राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत सरकार द्वारा कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट में सचिन पायलट गुट के नेताओं को भी शामिल किया जाएगा. हालांकि राजस्थान मंत्रिमंडल में सचिन पायलट मंत्री बनेंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बरकरार है.

विज्ञापन

Rajasthan Cabinet Reshuffle : राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत सरकार द्वारा कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट में सचिन पायलट गुट के नेताओं को भी शामिल किया जाएगा. हालांकि राजस्थान मंत्रिमंडल में सचिन पायलट (Sachin Pilot) मंत्री बनेंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बरकरार है. वहीं कैबिनेट विस्तार जनवरी के अंत में होने की संभावना है. इसको लेकर प्रभारी महासचिव और अन्य नेताओं के बीच कई दौर की बैठक भी हो गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत के नए कैबिनेट विस्तार (Cabinet Vistar) में लगभग 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इनमें 3 मंत्री सचिन पायलट खेमा (Sachin Pilot Camp) के हो सकते हैं. वहीं पार्टी हाईकमान के पास नामों की सूची पहुंच गई है. इसपर कभी भी हरी झंडी मिल सकती है. लिस्ट को लेकर प्रभारी अजय माकन और गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बातचीत हो चुकी है.

ये हैं संभावित दावेदार– अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कैबिनेट विस्तार में जिन नेताओं को शामिल किए जाने की चर्चा है. उनमें कांग्रेस कोटा से बृजेंद्र ओला, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्रसिंह शेखावत, मुरारी मीणा, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह है, जबकि तीन निर्दलीय संयम लोढ़ा, महादेवसिंह खंडेला और मंजू मेघवाल को शामिल किए जाने की बात कही जा रही है, जबकि बसपा से शामिल हुए राजेंद्र गुढ़ा और जोगेंद्रसिंह अवाना भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.

कुछ मंत्रियों की कुर्सी पर चलेगी कैंंची- इससे पहले, खबर आई कि अशोक गहलोत (Ashok gehlot CM) कैबिनेट विस्तार से पहले राजस्थान मंत्रिमंडल में से 4-6 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इनमें कई हैवीवेट मंत्री भी है. माना जा रहा है कि नए समीकरण को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने यह फैसला किया है. हालांकि इन मंत्रियों को हटाने के पीछे रिपोर्ट कार्ड को वजह बताया जा रहा है.

Also Read: Bihar News : JDU से ‘विलय की बाट जोह’ रहे Upendra Kushwaha को नीतीश सरकार ने दिया बड़ा झटका ! जानिए

posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola