Coronavirus Lockdown : राजस्थान विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 21 दिन के लॉकडाउन का गहलोत ने किया समर्थन

rajasthan assembly session adjourned sine die; Gehlot supports 21 day lockdown, जयपुर : कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने 15वीं राजस्थान विधानसभा का चतुर्थ सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. सरकारी बयान के अनुसार, विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने इस आशय की जानकारी दी. 13 मार्च को वित्त विधेयक व विनियोग विधेयक को पारित किये जाने के बाद कोरोना वायरस को लेकर आशंकाओं के बीच राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 26 मार्च, 2020 तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी.
जयपुर : कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने 15वीं राजस्थान विधानसभा का चतुर्थ सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. सरकारी बयान के अनुसार, विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने इस आशय की जानकारी दी. 13 मार्च को वित्त विधेयक व विनियोग विधेयक को पारित किये जाने के बाद कोरोना वायरस को लेकर आशंकाओं के बीच राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 26 मार्च, 2020 तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी.
उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री की 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा का समर्थन किया है. गहलोत ने ट्वीट किया, ‘मुझे खुशी है कि राजस्थान पहला राज्य था, जिसने पूर्णतया लॉकडाउन घोषित किया था. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा का समर्थन करता हूं. हमें साथ मिलकर इसका मुकाबला कर इसे हराना चाहिए.’
उन्होंने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सामाजिक मेलजोल से दूरी ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है. लॉकडाउन का उद्देश्य यही है कि लोग घरों में रहें.
मुझे खुशी है कि राजस्थान पहला राज्य था, जिसने पूर्णतया लॉकडाउन घोषित किया था. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा का समर्थन करता हूं. हमें साथ मिलकर इसका मुकाबला कर इसे हराना चाहिए.
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री, राजस्थान
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आये. जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के निर्देशों की शत-प्रतिशत पालन हो, नहीं तो हमें मजबूरी में कर्फ्यू लगाना पड़ेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक कार्यों के लिए आमजन को परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए अनुमति जारी करने की व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन किया जाये. इसके लिए मोबाइल एप अथवा ई-मेल आईडी बनायें. उन्होंने कहा कि निजी वाहनों की आवाजाही को कड़ाई से रोका जाये. बेवजह वाहन लेकर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे.
उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से फैले जानलेवा कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया झेल रही है. भारत ने इस वायरस को तीसरे स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाये हैं. इसलिए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गयी है. जिन राज्यों में लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं, वहां कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




