ePaper

जन आक्रोश रैली में अशोक गहलोत सरकार पर बरसे जेपी नड्डा-राजस्थान से दिल्ली का इंजन हटा तो विकास घटा

Updated at : 01 Dec 2022 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
जन आक्रोश रैली में अशोक गहलोत सरकार पर बरसे जेपी नड्डा-राजस्थान से दिल्ली का इंजन हटा तो विकास घटा

जेपी नड्डा ने अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि उन्हें राजस्थान की कम और अपने आकाओं की चिंता ज्यादा की है.

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजस्थान के जयपुर में आयोजित जन आक्रोश रैली में अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला. जेपी नड्डा ने कहा कि जब से राजस्थान के लोगों के साथ दिल्ली का इंजन हटा है, राजस्थान का विकास घटा है. इस विकास को घटाने वाले लोग हम नहीं, गहलोत साहब हैं.

अशोक गहलोत को प्रदेश की चिंता नहीं

जेपी नड्डा ने अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि उन्हें राजस्थान की कम और अपने आकाओं की चिंता ज्यादा की है. उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी बहनें सुरक्षित रहें, यहां रोजगार के अवसर बनें, अगर आप चाहते हैं कि राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटें, बिजली के दाम कम हों तो गहलोत सरकार को सत्ता से हटाना होगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ा है.

राजस्थान का विकास चाहती है केंद्र सरकार

गहलोत सरकार पर तीखे हमले करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भारत आज विकास की नयी छलांग लगा रहा है और राजस्थान के विकास में भी Modi सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेकिन अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान को विकास से दूर करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है.

अशोक गहलोत ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदले

अशोक गहलोत ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदलें हैं इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है. अगर कोई नेता भामाशाह स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी योजना कर दे तो इसको किताब बदलना नहीं जिल्द बदलना कहते हैं. जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि गहलोत जी ने अन्नपूर्णा योजना को बदल कर इंदिरा रसोई जब तक नहीं किया तब तक इनको चैन नहीं मिला.

दो करोड़ लोगों से किया जायेगा संपर्क

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान 2 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा और भाजपा की नीतियों को उन तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि त्याग और तपस्या, शौर्य और बलिदान के लिए पहचानी जाने वाली भूमि है. मैं इस भूमि को नमन करता हूं और आशा करता हूं कि जन आक्रोश यात्रा को राजस्थान की जनता का पूरा समर्थन मिलेगा.

Also Read: अब नहीं काटने होंगे सीओ ऑफिस के चक्कर, हेमंत सोरेन ने शुरू की Suo Moto Online Mutation की प्रक्रिया

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola