Rajasthan Election: लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Dec 2023 9:02 AM

विज्ञापन

Rajasthan Assembly Elections - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में कहा कि जनता ने कांग्रेस की सरकार के पांच साल के कार्यकालों को सराहा है और उसका समर्थन किया है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है और जिस तरह के रुझान आ रहे इससे कांग्रेस बहुमत से सरकार बनेगी.

विज्ञापन

Rajasthan Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना चल रही है. लक्ष्मणगढ़ सीट (Laxmangarh Assembly Seat) से कांग्रेस उम्मीदवार (Congress Candidate) गोविंद सिंह डोटासरा (Givind Singh Dotasara) ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया के सामने कांग्रेस की सरकार बहुमत से बनाने का दावा किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में कहा कि जनता ने कांग्रेस की सरकार के पांच साल के कार्यकालों को सराहा है और उसका समर्थन किया है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है और जिस तरह के रुझान आ रहे इससे कांग्रेस बहुमत से सरकार बनेगी.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं गोविंद सिंह डोटासरा

राजस्थान में सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 25 नवंबर को हुए. इसके लिए मतगणना आज, यानी 3 दिसंबर को तय की गई है. ऐसे में सभी प्रमुख दल अपने प्रमुख नेताओं पर काफी हद तक निर्भर नजर आ रहे हैं. राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की इन चुनावों में बड़ी भूमिका मानी जा रही है. गोविंद सिंह डोटासरा का जन्म 1 अक्टूबर 1964 को हुआ था.

Also Read: Assembly Election 2023: EVM से कैसे होती है मतगणना? जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

2008 में लड़ा था पहला विधानसभा चुनाव

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना पहला विधानसभा चुनाव साल 2008 में लड़ा था. लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से साल 2008 से वह जीतकर विधानसभा आ रहे हैं. उन्हें 2018 में राजस्थान सरकार में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन और देवस्थान राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था.

विवादों से नाता

गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान विधानसभा 2015-16 की लोक लेखा समिति के सदस्य भी हैं. डोटासरा का विवादों से नाता रहा है. बीते दिनों उनसे जुड़े कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी हुई. साथ ही, उनके दोनों बेटों को भी ईडी का समन आ चुका है. बता दें कि मनी लॉन्डरिंग से जुड़े एक मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है. इस बार के चुनाव में उनकी क्या भूमिका रहती है, यह देखनेवाली बात होगी.

Also Read: Assembly Election LIVE Results: विधानसभा चुनाव के नतीजे देखें ऑनलाइन, काम आयेंगे ये प्लैटफॉर्म्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola