Sundergarh News: सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ सुंदरगढ़ जिला महोत्सव ‘जातरा-2026’

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुंदरगढ़ जिला महोत्सव जातरा-2026 और सुभद्रा शक्ति मेला 2026 का शुभारंभ

विज्ञापन

Sundergarh News: सुंदरगढ़ जिला महोत्सव जातरा-2026 और सुभद्रा शक्ति मेला 2026 का रविवार को भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ आगाज हुआ. शोभायात्रा के साथ शहर परंपरा, रंग और विरासत के जीवंत उत्सव में बदल गया. कार्यक्रम की शुरुआत राजबाटी के समलेई मंदिर में अनुष्ठान और प्रार्थना के साथ हुआ. इसके बाद एक मशाल जुलूस को हरी झंडी दिखायी गयी. केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, डिप्टी स्पीकर भवानी शंकर भोई, विधायक योगेश कुमार सिंह, रघुनाथपल्ली विधायक दुर्गा चरण तांती, नगरपाल तान्या मिश्र, उपाध्यक्ष ललतेंदु परिडा, जिलापाल, उपजिलापाल, एडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. शोभायात्रा में जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया, जिसमें पारंपरिक ‘दुलदुली’ प्रदर्शन, आदिवासी नृत्य मंडलियां, विभिन्न संस्थानों की सांस्कृतिक टीमें, विभागीय झांकियां, कीर्तन समूह और कई सामाजिक संगठन शामिल थे. समलेई मंदिर से शुरू होकर, शोभायात्रा बीएस हाई स्कूल चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर चौक, राउरकेला चौक, पुराना बस स्टैंड, डीआरडीए चौक, अटल चौक, रंगाढिपा चौक और ट्रक ओनर्स एसोसिएशन कार्यालय से होते हुए सुंदरगढ़ ऑटोनॉमस कॉलेज के सामने जातरा मैदान में समाप्त हुई. मशाल को कार्यक्रम स्थल पर विधिवत स्थापित किया गया. अतिथियों ने उम्मीद जताई कि इस साल का जिला महोत्सव शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से मनाया जाएगा. महोत्सव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था की गया थी. जिसमें यातायात प्रबंधन और पार्किंग प्रबंधन के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं. शोभायात्रा ने बहुप्रतीक्षित जिला उत्सव की उत्साहपूर्ण शुरुआत की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola