Sundergarh News: ट्रक का मालिकाना बदलने का मामला, दो ट्रक आरटीओ ने जब्त किये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उच्च अधिकारियों के दबाव के बाद आरटीओ ने दो ट्रकों को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

Sundergarh News: सुंदरगढ़ पुलिस जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें ट्रक मालिक सच्चिदानंद पटेल के दो ट्रकों का मालिकाना किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया. घटना के तीन महीने बाद भी आरटीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की. जानकारी के अनुसार. 12-पहिया दो ट्रक सच्चिदानंद पटेल के हैं. वह लेफ्रीपाड़ा के महिकानी इलाके के निवासी हैं, लेकिन व्यापार के लिए सुंदरगढ़ में रहते हैं. पिछले साल अगस्त में उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने ट्रकों को बंधपाली के पास गणेश फ्यूल के पास छोड़ दिया. वापसी पर पता चला कि ट्रकों का मालिकाना नाम बदल गया है. सच्चिदानंद ने आरटीओ को सूचना दी, लेकिन दशहरा की छुट्टी के बाद लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने उच्च अधिकारियों, ट्रांसपोर्ट विभाग के सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर और एसपी को मामले से अवगत कराया. उनका आरोप है कि एक ट्रांसपोर्ट मैनेजर ने विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से गाड़ी का मालिकाना बदलवाया. उच्च अधिकारियों के दबाव के बाद आरटीओ ने दो ट्रकों को जब्त कर लिया. आरटीओ का कहना है कि ट्रकों का टैक्स पेंडिंग था और जांच चल रही है. हालांकि सवाल यह है कि जिन अधिकारियों और मैनेजर ने नियमों का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह मामला न केवल ट्रक मालिक के अधिकारों के उल्लंघन को उजागर करता है, बल्कि प्रशासन में प्रभावी निगरानी की आवश्यकता को भी सामने लाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola