सर्किट हाउस कांड पर राजस्व मंत्री का कड़ा रुख, बोले-दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा

Updated:
विज्ञापन

सर्किट हाउस की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राउरकेला सर्किट हाउस में हुए विवाद पर मंत्री सुरेश पुजारी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. राज्यभर के सर्किट हाउस के लिए नई SOP भी तैयार की जा रही है.

विज्ञापन

राउरकेला : राज्य के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने राउरकेला दौरे के दौरान सर्किट हाउस विवाद पर विस्तृत बातचीत की. उन्होंने दो टूक कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किये जा चुके हैं. मंत्री ने साफ चेतावनी दी है कि इस घटना के लिए परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

राज्यभर के सर्किट हाउस के लिए खास एसओपी

राजस्व मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को पूरी तरह से रोकने के लिए राज्यभर के सर्किट हाउस के लिए एक खास ‘एसओपी ’ तैयार किया जा रहा है. कहा कि सर्किट हाउस के नाजिर और अधिकारी को उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है. उन्होंने माना कि सर्किट हाउस की घटना ने राज्य की जनता की भावनाओं को गहराई से झकझोर दिया है. लिहाजा राज्य सरकार ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है. तत्काल उच्चस्तरीय विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं.

राउरकेला की घटना में नियमों के उल्लंघन की मांगी गयी है रिपोर्ट

श्री पुजारी ने कहा कि सर्किट हाउस के कमरों के आवंटन के लिए ‘ओडिशा सर्किट हाउस एक्ट’ और ‘इंस्पेक्शन बंगलाे एक्ट’ जैसे खास कानूनी प्रावधान हैं. राउरकेला की घटना में इन नियमों के उल्लंघन और गलत इस्तेमाल के बारे में शीर्ष अधिकारियों से बातचीत कर पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है. घटना के बाद पहले कदम के तौर पर राउरकेला सर्किट हाउस को अस्थायी रूप से बंद घोषित कर दिया गया है और बुकिंग ऑफिसर और सभी संबंधित अधिकारियों को उस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है. अगले आदेश तक आवंटन की जिम्मेदारी सीधे सुंदरगढ़ जिलापाल संभालेंगे.

ओडिशा भवन की तर्ज पर ऑनलाइन होगी सर्किट हाउस की बुकिंग

सुरेश पुजारी ने कहा कि सभी जिलों के सर्किट हाउस के लिए रूम बुकिंग सिस्टम, ओडिशा भवन की तर्ज पर पूरी तरह से ऑनलाइन किया जायेगा. दस्तावेजों की जांच के बाद ही पारदर्शी तरीके से आवंटन किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola