Sundergarh News : कोयला चोरी के मामले में सीबीआइ की टीम ने की एमसीएल में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

एजेंसी इस बात की विस्तार से जांच कर रही है कि रेलवे साइडिंग के ज़रिए कथित तौर पर अवैध रूप से कोयले की ढुलाई कैसे की जा रही थी

विज्ञापन

Sundergarh News : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ) ने शुक्रवार को कथित कोयला चोरी रैकेट के सिलसिले में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की. छापेमारी और पूछताछ अभी भी जारी होने के कारण आगे की जानकारी का इंतजार है. सूत्रों के अनुसार सीबीआइ की टीमों ने एमसीएल के तहत गर्जनबहाल और कुलडा कोयला खदानों के साथ-साथ कनिका रेलवे साइडिंग पर भी एक साथ तलाशी ली. सीबीआइ की दिल्ली यूनिट की तीन टीमें मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. जांच के तह, कनिका रेलवे साइडिंग के इंचार्ज शारदा प्रसाद सेठी को कथित तौर पर उनके सरकारी क्वार्टर से साइडिंग परिसर में ले जाया गया, जहां सीबीआइ टीम उनसे पूछताछ कर रही है. एजेंसी इस बात की विस्तार से जांच कर रही है कि रेलवे साइडिंग के ज़रिए कथित तौर पर अवैध रूप से कोयले की ढुलाई कैसे की जा रही थी, कोयला उठाने में कौन लोग शामिल थे, और चोरी का कोयला किन जगहों पर भेजा जा रहा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola