ओडिशा ने छात्रों के कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा के लिए तीन संगठनों के साथ किया एमओयू

Updated:
विज्ञापन

ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज की मौजूदगी में एमओयू के साथ विभागीय अधिकारी.

ओडिशा सरकार ने डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए तीन संगठनों के साथ एमओयू साइन किए हैं, जिससे 1.25 लाख छात्रों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने कौशल विकास और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को तीन संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये. अधिकारियों के अनुसार, ये समझौते गुजरात स्थित सीएसआरबॉक्स, तेलंगाना की नंदी फाउंडेशन और ओडिशा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओकेसीएल) के साथ किये गये हैं. उन्होंने बताया कि विभाग ने नैसकॉम के सहयोग से ‘एआइ कोर्स फॉर ऑल’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की.

विज्ञापन

1.25 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ

ओडिशा के उच्च शिक्षा सूर्यवंशी सूरज की उपस्थित में आयोजित कार्यक्रम में तीनों समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये. अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग और आइबीएम-सीएसआरबॉक्स के बीच हुए एमओयू के माध्यम से राज्य के 1.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ), डिजिटल साक्षरता, उद्यम डिजाइन और परियोजना प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में ऑनलाइन पाठ्यक्रमों, कार्यशालाओं और परियोजना आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा. अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा के दूर-दराज और आकांक्षी जिलों के 107 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

रोजगार के अवसर तैयार करने में मिलेगी मदद

नंदी फाउंडेशन के साथ हुए समझौते के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण में वित्तीय साक्षरता, तार्किक सोच, सार्वजनिक रूप से संबोधित करने की क्षमता और संवाद कौशल जैसे विषय शामिल होंगे, जिससे छात्राओं को रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने में मदद मिलेगी.

शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहन देना है लक्ष्य : मंत्री

इसके साथ ही नैसकॉम की सहभागिता में एआइ कोर्स फॉर ऑल, राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों के कौशल विकास के लिए ‘एकेडमिक परफॉर्मेंस असेस्मेंट पोर्ट एवं महाविद्यालय व विश्वविद्यालय आयोजित होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए प्रश्नबैंक पोर्टल का शुभारंभ किया गया. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों का कौशल विकास करना, उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहन देना एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना इसका मूल लक्ष्य होने की बात उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कही. इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभआग के आयुक्त एवं शासन सचिव अरिवंद अग्रवाल, निदेशक काली प्रसन्न महापात्र, ओडिशा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के कार्यकारी सदस्य प्रो अतनु कुमार पति समेत उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola