छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना का बोध करायें शिक्षक : विधायक

Updated:
विज्ञापन

भंज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन विधायक व अन्य.

राउरकेला में शिक्षक दिवस पर विधायक दुर्गा चरण तांती ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। छात्रों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करें।

विज्ञापन

राउरकेला : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भंज भवन ऑडिटोरियम में पूज्य पूजा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण तांती ने कहा कि हर शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वे आज के छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से सेवा करने और समाज के प्रति कर्तव्यों का बोध करायें. विकसित ओडिशा और विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है.

विज्ञापन

शिक्षकों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकेंगी सरकारी योजनाएं

डिजिटल शिक्षा पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि समय की जरूरत को देखते हुए डबल इंजन सरकार ने हर स्कूल-कॉलेज में कई योजनाएं लागू की हैं, लेकिन शिक्षकों के सहयोग के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती. सुंदरगढ़ शिक्षा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मुरलीधर बेहेरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने समाज में शिक्षक-शिक्षिकाओं की महती भूमिका को रेखांकित करने के लिए इस कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षक मार्गदर्शक होता है तथा अपने विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखाने का काम करता है.

युवाओं में देश के प्रति संवेदनशीलता जगाना जरूरी

मुख्य वक्ता पूर्व शिक्षक दुर्गा प्रसाद साहू ने कहा कि कोई देश तभी महान बन सकता है, जब उसके नागरिक महान बनें और महान नागरिक का निर्माण करना हर शिक्षक का दायित्व है. स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि केवल अक्षर ज्ञान देना काफी नहीं है, युवाओं में सच्चाई, न्याय और देश के सम्मान के प्रति संवेदनशीलता जगाना जरूरी है. कार्यक्रम में एनआइटी राउरकेला के प्रोफेसर डॉ दिलीप कुमार प्रधान, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ सनातन प्रधान सम्मानित वक्ता के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर बीइओ देवेंद्र सा, बीइओ सुप्रभात बेहेरा और समाजसेविका लतिका पटनायक भी मौजूद थीं. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर और चिन्मय विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत और नृत्य से हुई. विधायक दुर्गा चरण तांती ने कार्यक्रम में आये सभी शिक्षकों, छात्रों और अतिथियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola