आइडीसी में रेल पटरी के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या का संदेह

विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस.

राउरकेला के आइडीसी में रेल पटरी के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

राउरकेला : ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत आइडीसी के पास रेल पटरी के किनारे शनिवार को एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की, तो पता चला कि शव 25 वर्षीय छोटेलाल साहनी की है, जो बजरंग स्पंज आयरन कंपनी में कटर का काम करता था.

विज्ञापन

बजरंग स्पंज में कटर का काम करता था छोटेलाल

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने आइडीसी जाने वाली सड़क पर रेल पटरी के किनारे नाले में एक युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. पीड़ित के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं. इतना ही नहीं युवक के गुप्तांगों को भी क्षत-विक्षत किया गया है. परिस्थितियों को देखकर आशंका जतायी जा रही है कि मामला हत्या का हो सकता है. जिसके बाद पुलिस की एक टीम, डॉग स्क्वाड और साइंटिफिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस हत्या से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.

इधर, नाले में नहाने गये बुजुर्ग की डूबने से मौत

ब्राह्मनीतरंग थाना की कलुंगा पुलिस चौकी अंतर्गत बिरडा पंचायत अंचल में शनिवार को नाले में नहाने के दौरान एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान महालिटोला निवासी 62 वर्षीय नानकु महाली रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, नानकु दोपहर करीब 12:30 बजे पास के नाले में नहाने गया था, तभी पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola