ओडिशा में एक किलोमीटर पैदल चलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देश की समृद्धि व खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, संबित पात्रा और अन्य भी थे. फोटो : प्रभात खबर
Odisha News: ओडिशा में एक किलोमीटर पैदल चलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद.
Odisha News|President Droupadi Murmu in Odisha|राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वह सुबह लगभग 10 बजे मंदिर पहुंचीं, जहां गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति ने ‘ग्रांड रोड’ में एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय की. जब राष्ट्रपति आम श्रद्धालु की तरह सड़क से जा रही थीं, तो सैकड़ों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हो गये और उनका अभिवादन किया. वह मंदिर में करीब 30 मिनट रहीं.
जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश से पहले अरुण स्तंभ को किया स्पर्श
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भगवान से कृपा बनाये रखने और देश व राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. सबकी खुशहाली और समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा. मंदिर में प्रवेश से पहले उन्होंने अरुण स्तंभ को स्पर्श किया. अंदर जाकर उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा की. इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू ने विमला मंदिर गयीं, जहां उन्होंने प्रार्थना की और कुछ समय बिताया. इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी मंदिर गयीं और पूजा-अर्चना की.

द्रौपदी मुर्मू ने गर्भगृह में की पूजा-अर्चना, आरती भी की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दर्शन कराने वाले सेवादार राजरतन महापात्रा ने बताया कि उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. आरती भी की. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. मंदिर को कुछ समय के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था, ताकि राष्ट्रपति मंदिर के गर्भगृह में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभता से कर सकें. राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा, पुरी के सांसद संबित पात्रा और अन्य लोग मौजूद थे.
Also Read
रोग से मुक्त रहने के लिए योग करें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आयुर्वेद में सघन अनुसंधान पर जोर
झारखंड में इतना बढ़ गया न्यूनतम और अधिकतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




