रोग से मुक्त रहने के लिए योग करें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आयुर्वेद में सघन अनुसंधान पर जोर

पुरी के गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय के 75वें स्थापना दिवस समारोह में स्मारिका का विमोचन करते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी व अन्य. फोटो : प्रभात खबर
Odisha News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आह्वान किया है कि रोगों से मुक्त रहने के लिए लोग योग से जुड़ें. उन्होंने आयुर्वेद पर सघन अनुसंधान पर भी जोर दिया है.
Table of Contents
Odisha News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ‘रोग मुक्त रहने के लिए योग युक्त रहने’ का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संतुलित आहार अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं. योग बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है.
Odisha News: गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय का 75वां स्थापना दिवस समारोह
आयुर्वेद में कई असाध्य रोगों का इलाज उपलब्ध होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विद्यार्थी आयुर्वेद में सघन अनुसंधान करें. अब दुनियाभर में लोग योग और आयुर्वेद सीखने के इच्छुक हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरी के गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय के 75वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहीं थीं.
योग से जुड़कर आजीवन रह सकते हैं रोगमुक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि योग और प्रकृति से जुड़कर व्यक्ति आजीवन रोगमुक्त रह सकता है. राष्ट्रपति ने आयुर्वेद के विद्यार्थियों से अनुसंधान करने का आह्वान करते हुए कहा कि अनुसंधान किसी भी पद्धति को वैज्ञानिक आधार देने में सक्षम है.
आदिवासियों को है रोगों के उपचार का विशेष ज्ञान
उन्होंने कहा कि सबूत से लोगों में विश्वास का वातावरण बनता है और इसी विश्वास से स्वीकार्यता बढ़ती है. उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ खास रोगों के उपचार के लिए आदिवासियों के बीच प्रचलित उपचार पद्धति की जानकारी है. जनजातीय बुजुर्ग विभिन्न बीमारियों और उनके इलाज के लिए आवश्यक जड़ी-बूटियों के बारे में जानते हैं.
विलुप्त होते पारंपरिक ज्ञान को बचाने की जरूरत
ओडिशा के मयूरभंज जिले के संताल समुदाय से जुड़ीं मुर्मू ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं. वह आशा करती हैं कि कुछ छात्रों को उस उपचार के वैज्ञानिक आधार को खंगालने में दिलचस्पी होगी. ऐसा करके इस पद्धति को विलुप्त होने से बचाया जा सकता है. यह समाज के लिए लाभप्रद भी हो सकता है.
संग्रहालय में रखी ताड़पत्र पांडुलिपियों पर भी ध्यान दें अनुसंधानकर्ता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह विद्यार्थियों एवं अनुसंधानकर्ताओं का ध्यान राज्य संग्रहालय में संजोकर रखी गयी ताड़पत्र पांडुलिपियों की ओर आकृष्ट कराना चाहेंगी. इनमें आयुर्वेद के बारे में कई सूचनाएं हैं. यहां तक कि कई लोगों के घरों में भी ताड़पत्र पांडुलिपियां हैं.
उपचार पद्धति को लोगों के सामने लाएं छात्र – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
उन्होंने कहा कि साहित्य के अलावा ताड़पत्र पांडुलिपियों में चिकित्सा पद्धतियों का विवरण है. इस दिशा में वे आशा करती हैं कि छात्र अनुसंधान कर इस छिपी हुई उपचार पद्धति को लोगों के सामने लाने की चेष्टा करेंगे. कार्यक्रम को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य ने भी संबोधित किया.
Also Read
Bhubaneswar News: सरकार बोली-30-35 रुपये किलो मिल रहा आलू, विपक्ष ने पूछा-कहां मिल रहा बतायें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




