पिकअप चोरी करने के लिए की गयी थी मंगल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जानकारी देती पुलिस

राउरकेला पुलिस ने 30 महीने पुराने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पिकअप चोरी के इरादे से की गई हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने वारदात से जुड़े अहम खुलासे किए हैं.

विज्ञापन

राउरकेला: राउरकेला पुलिस ने बिसरा पुलिस थाना क्षेत्र के जामबेरणा के मंगल ओराम की हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर 30 महीने पुराने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. झीरपानी थाना में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

28 फरवरी 2024 को हुई थी वारदात

28 फरवरी, 2024 को अपनी महिंद्रा पिकअप में झीरपानी साप्ताहिक बाजार गये थे और उसके बाद लापता हो गये थे. बाद में उनकी लाश झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा पुलिस चौकी अंचल के खरवागाडा में पानी भरे खेत से अज्ञात हालत में मिली थी. लाश की पहचान होने के बाद झीरपानी थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

जब्त पिकअप वैन और स्कूटी
जब्त पिकअप वैन और स्कूटी

गुमला का निवासी है आरोपी सरधन

लगातार जांच के बाद पुलिस ने राहुल उर्फ सरधन शर्मा (48) और अजय पात्रा (33) को गिरफ्तार किया. सरधन शर्मा झारखंड के गुमला जिले के गुमला थाना अंचल के शांतिनगर का मूल निवासी तथा वर्तमान वेदव्यास बुरुटोला का निवासी है. वहीं अजय पात्र मयूरभंज जिले के बहलदा थाना अंचल के मोरांडा गांव का निवासी है. उनके पास से एक पिकअप वैन, स्कूटी व दाे मोबाइल फोन जब्त किया गया है. प्रेस वार्ता में एएसपी रमाकांत साहू, डीएसपी मनोरंजन प्रधान और थाना प्रभारी प्रतिभा साहू मौजूद थे.

मंगल को खेत में फेंका, डूबने से हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 28 फरवरी, 2024 की सुबह करीब 10:30 बजे झीरपानी साप्ताहिक बाजार से सामान ढोने के बहाने मंगल की गाड़ी किराये पर ली थी. आरोपियों ने केटीएच चौक के पास मंगल को तेज असर वाली नींद की गोलियां मिली हुई चाय पिलायी. जब वह बेहोश हो गया, तो उसे गाड़ी समेत झारखंड की ओर ले गये. मंगल को खरवागाडा, जलडेगा के पास पानी भरे खेत में फेंक दिया गया, जहां डूबने से उनकी मौत हो गयी. इसके बाद आरोपी पिकअप लेकर भाग गये और उसे 1.70 लाख रुपये में बेच दिया. पुलिस ने चोरी हुई महिंद्रा पिकअप बरामद कर ली है.

आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चोरी और डकैती से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने तथा अन्य वाहन चोरी के मामले में उनकी संलिप्तता व बरामदगी के लिए आगे की जांच चल रही है. राउरकेला पुलिस ने कहा कि वह समय बीतने के बावजूद अनसुलझे गंभीर अपराधों की जांच करने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिरमित्रपुर, रघुनाथपाली, सेक्टर-3, छेंड, ब्राह्मणी तरंग थाना में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola