3,605 किलोग्राम खराब व मिलावटी खाद्य सामग्री किया नष्ट, 2.84 लाख जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

भुवनेश्वर में खाद्य सामग्री की जांच करती टीम

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पर्व-त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर खराब सामग्री जब्त कर नष्ट की गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर: आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर राज्य में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक जांच एवं प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है. खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ पोमा टुडू की निगरानी में राज्य के विभिन्न जिलों, उपखंडों और शहरी क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन

अभियान के दौरान मिलावटी, खराब और उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाये गये खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

475 नमूने संग्रह कर जांच के लिए भेजा

अब तक चलाये गये इस अभियान में कुल 3,605 किलोग्राम खराब एवं मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट की गयी है, जबकि 475 खाद्य नमूने आगे की जांच के लिए संग्रहित किये गये हैं. इसके अलावा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 2,84,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. अभियान के तहत बीएमसी, भुवनेश्वर क्षेत्र में सर्वाधिक 787 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट की गयी.

यहां से 61 खाद्य नमूने भी संग्रहित किये गये और 68,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी तरह केएमसी, कटक में 570 किलोग्राम तथा राउरकेला महानगर निगम क्षेत्र में 123 किलोग्राम खाद्य सामग्री मिलावट के कारण नष्ट की गयी.

केंद्रापाड़ा में 44 हजार जुर्माना वसूला

जिला स्तर पर भी खाद्य सुरक्षा टीमों ने व्यापक कार्रवाई की है. पुरी में 120 किलोग्राम, बालेश्वर में 98 किलोग्राम, ढेंकानाल में 95 किलोग्राम, केंद्रापड़ा में 95 किलोग्राम और सुंदरगढ़ में 70 किलोग्राम खराब अथवा मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट की गयी. जुर्माना के मामले में केंद्रापड़ा में 44,000 रुपये, ढेंकानाल में 28,000 रुपये और भद्रक में 31,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है उद्देश्य

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य कारोबारियों के बीच खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और निगरानी का अभियान जारी रहेगा. उपभोक्ताओं से भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता, साफ-सफाई और लेबलिंग की जांच करने की अपील की गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola