पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- 'कुछ चुनिंदा लोगों का विकास चाहती है सरकार'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Sep 2024 7:04 PM
Rahul Gandhi Attack on PM Modi | PTI
Rahul Gandhi Attack on PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि सारे ठेके केवल अदानी और अंबानी को ही क्यों दिए जाते हैं. वह केवल दो व्यक्तियों के लिए सरकार क्यों चला रहे हैं.
Rahul Gandhi Attack on PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला किया है. महाराष्ट्र के सांगली में एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. शिवाजी से पीएम मोदी के माफी वाले बयान पर भी राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज से बल्कि नोटबंदी, किसान विरोधी विधेयकों और जीएसटी के लिए भी माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को 17वीं सदी के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के उस अपमान के लिए महाराष्ट्र के प्रत्येक नागरिक से माफी मांगनी चाहिए.
राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी पार्टी के दिवंगत नेता पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना को लेकर राज्य की बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी सरकार की आलोचना होने के बाद पीएम मोदी ने माफी मांगी थी. राहुल ने सवाल करते हुए कहा कि वो पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने किस बात के लिए माफी मांगी है. क्या इसलिए कि शिवाजी की प्रतिमा बनाने का ठेका आरएसएस के एक ऐसे व्यक्ति को दिया गया जिसके पास कोई पात्रता नहीं थी या इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के लिए.
अदाणी-अंबानी को ही क्यों दिए जाते हैं- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि सारे ठेके केवल अदानी और अंबानी को ही क्यों दिए जाते हैं. वह केवल दो व्यक्तियों के लिए सरकार क्यों चला रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने किसान विरोधी कानूनों के लिए माफी नहीं मांगी है. जिन्हें बाद में विरोध के कारण वापस ले लिया गया था. न ही उन्होंने नोटबंदी और गलत जीएसटी के लिए माफी मांगी है. इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए. जो गृहयुद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है. क्योंकि भारतीय बीजेपी ने खुद पूर्वोत्तर राज्य को आग में झोंक दिया है.
सरकार संविधान खत्म करना चाहती है- राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी चाहती है कि जातिगत संरचना वैसी ही बनी रहे, संविधान को खत्म कर दिया जाए, निर्वाचन आयोग, शैक्षणिक संस्थानों, कानूनी व्यवस्था और नौकरशाही पर कब्जा कर लिया जाए. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इन संस्थानों में शामिल होने के लिए केवल एक ही योग्यता होनी चाहिए कि आप आरएसएस से हों.जातिगत जनगणना की अपनी मांग को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इससे यह पता चल जाएगा कि विभिन्न सामाजिक स्तरों में कितने लोग हैं और देश की संपत्ति और निर्णय लेने में उनकी क्या हिस्सेदारी है. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: PM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी ने निवेशकों को भारत आने का दिया न्योता, बताई निवेश करने की वजह
Pakistan पस्त! अंदर आतंकी हमले, बॉर्डर पर तालिबानी ठोक रहे सेना को, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










