Pune Accident: पुणे सड़क हादसे के आरोपी को मिली निबंध लिखने की सजा, दो लोगों की गई थी जान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 May 2024 8:00 PM
Pune Accidnet | ANI, X
Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक नाबालिग कार चालक को जुवेनाइल बोर्ड ने शर्तों के साथ जमानत दे दी है. रविवार को आरोपी ने अपनी लग्जरी कार से बाइक में टक्कर मार दी थी जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को एक नाबालिग ने तेज रफ्तार लग्जरी कार से मोटरसाइकिल सवाल दो लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक सवार दोनों की मौत हो गयी. पुलिस ने घटना के बाद नाबालिग कार चालक को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इधर, गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया. हालांकि घटना और गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सशर्त जमानत मिल गई. जमानत की शर्त के मुताबिक, उसे हादसे पर एक निबंध लिखना होगा इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिन काम करने की भी शर्त शामिल है. बता दें, नाबालिग आरोपी के पिता शहर के जाने-माने बिल्डर है.
मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
जिस रात हादसा हुआ इस समय बाइक सवार कल्याणी नगर के एक होटल से खाना खाकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक जब वे कल्याणी नगर जंक्शन पर पहुंचे उसी समय एक तेज रफ्तार लक्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक सवार दो लोग गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे फुटपाथ की रेलिंग से टकरा गई. प्राथमिकी के मुताबिक मृतकों की पहचान अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है.
जुवेनाइल बोर्ड ने सुनाई यह सजा
घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया. पुलिस ने आरोपी के ट्रायल की मांग की थी, लेकिन जुवेनाइल बोर्ड ने कुछ शर्तों उसे जमानत दे दी. नाबालिग के वकील ने बताया कि बोर्ड ने उसे ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिन काम करने की सजा दी है. साथ ही उसे ट्रैफिक पर एक निबंध लिखने को कहा गया है. इसके अलावा नाबालिग आरोपी को अपनी शराब की लत छुड़ाने के लिए डॉक्टर के पास भी जाना होगा. बता दें, हादसे के वक्त आरोपी ने शराब पी रखी थी. साथ ही उसे एक मनोवैज्ञानिक के पास भी जाना होगा. बोर्ड ने कहा कि इसके बाद आरोपी को सभी की रिपोर्ट जुवेनाइल बोर्ड के सामने जमा करना होगा. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: ISIS Terrorist Arrest: अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS ने पकड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










