नोट चाटने वाला वीडियो डालने पर महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 2:14 AM
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक के एक व्यक्ति (38) को कोरोना वायरस से जुड़ा एक टिक टॉक वीडियो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस वीडियों में वह कथित तौर पर नोटों को चाटते और उनसे अपनी नाक पोंछते हुए और यह कह रहा है कि कोरोना वायरस अल्लाह की सजा है, जिसका […]
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक के एक व्यक्ति (38) को कोरोना वायरस से जुड़ा एक टिक टॉक वीडियो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस वीडियों में वह कथित तौर पर नोटों को चाटते और उनसे अपनी नाक पोंछते हुए और यह कह रहा है कि कोरोना वायरस अल्लाह की सजा है, जिसका कोई इलाज नहीं है. एक अधिकारी ने बताया कि सय्यद जमील सय्यद बाबू को मालेगांव में रमजानपुरा थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि उसने वीडियो में यह भी कहा कि महामारी अभी और फैलेगी. उसे सात अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










