Maharashtra News: तूल पकड़ रहा अरविंद सावंत का विवादित बयान, थाना पहुंची शाइना एनसी, महिलाओं ने खोला मोर्चा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Nov 2024 6:42 PM
Maharashtra News- अरविंद सावंत के खिलाफ थाना पहुंची शाइना एनसी
Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत का आपत्तिजनक बयान मामले को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. बयान के खिलाफ शिवसेना नेता शाइना एनसी थाना पहुंच गई हैं. तो वहीं पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी अब मोर्चा खोल दिया है.
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी पारा गरमा गया है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत का शिवसेना नेता शाइना एनसी के खिलाफ एक विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है. अरविंद सावंत के बयान के खिलाफ शिवसेना नेता शाइना एनसी थाना पहुंच गई हैं. उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिवसेना की ओर से मुंबा देवी सीट से उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा है कि वो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते हैं. एक प्रोफेशनल महिला, जो सक्षम है, जो राजनीति में आती है. आप उसके खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.
अरविंद सावंत को मांगनी होगी माफी- शाइना एनसी
सावंत के बयान पर शाइना एनसी ने कहा है कि एक तरफ एकनाथ शिंदे की लड़की बहन योजना है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की उज्ज्वला, मुद्रा बैंकिंग, आवास है योजना, जहां महिलाओं को सशक्त बनाया गया है. एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं और दूसरी तरफ महाविनाश अघाड़ी के अरविंद सावंत मेरे खिलाफ आपत्तिजनक बात कहते हैं. उन्होंने कहा कि लगता है महिलाओं का यह वस्तुकरण न केवल उनकी मानसिकता है. शाइना ने कहा कि वहीं बैठे कांग्रेस विधायक अमीन पटेल बयान पर हंसते नजर आए. शाइना ने कहा कि इस बयान के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन में माफी मांगनी होगी.
शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत की आपत्तिजनक बयान मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. बयान के खिलाफ शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है. नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए और शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद अरविंद सावंत से माफी मांगने की मांग की है. वहीं सावंत के बयान पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं सशक्त हों. कल, अरविंद सावंत ने हमारी उम्मीदवार शाइना एनसी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. इससे पता चलता है कि वे हमेशा इस तरह के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. वे स्वभाव से महिला विरोधी हैं.
बीजेपी ने भी की टिप्पणी की निंदा
अरविंद सावंत के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भी कहा है कि किसी महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणी निंदनीय है. बता दें, शाइना एनसी हाल में ही बीजेपी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गईं थी. शिवसेना ने उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में मुंबा देवी से अपना उम्मीदवार बनाया है. सबसे बड़ी बाद की बीजेपी और शिवसेना दोनों महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं.
Assembly Election 2024 : डैमेज कंट्रोल में जुटे बीजेपी, बागियों को घर-घर जाकर मना रहे हिमंता, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










