ePaper

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव की नजर, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

Updated at : 30 Aug 2024 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
akhilesh yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से एक्टिव हो गई है.

विज्ञापन

Maharashtra News: समाजवादी पार्टी इस बार महाराष्ट्र में पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रही है. इस संबंध में अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक बैठक आयोजित की. बैठक के बाद, समाजवादी पार्टी ने मुंबई और महाराष्ट्र का प्रभारी चार नेताओं को नियुक्त किया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय, विधायक इंद्रजीत सरोज, तूफानी सरोज, और लकी यादव को महाराष्ट्र में चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है. इन नियुक्तियों में अखिलेश यादव ने सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा है, जिसमें दो दलित, एक पिछड़ा और एक ब्राह्मण शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Congress ने राहुल, दिग्विजय समेत इन नताओं को दिए चुनाव लड़ने के लिए इतनी रकम

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी को भी इस बैठक में बुलाया गया था, जहां चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी महा विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. मुंबई में विधानसभा की 22 सीटें ऐसी हैं, जहां उत्तर भारतीय वोटरों का प्रभाव है.

इसे भी पढ़ें: Sugar Free: ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर में ले सकेंगे शुगर-फ्री और जैन भोजन का आनंद

अखिलेश यादव की योजना है कि पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़े, हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी से अभी कोई बातचीत नहीं हुई है. बातचीत से पहले समाजवादी पार्टी अपनी तैयारियां पूरी करना चाहती है. अखिलेश यादव जल्द ही मुंबई का दौरा करेंगे, लेकिन उससे पहले प्रदेश प्रभारियों को महाराष्ट्र का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं. लखनऊ में हुई बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: खुशखबरी, इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त, ऐसे करें चेक 

पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था और वर्तमान में पार्टी के दो विधायक हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन वे सम्मानजनक साझेदारी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने को प्राथमिकता देते हैं.

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: रविंद्र जडेजा की हो सकती है CSK से छुट्टी, जानें 5 बड़ी वजह

समाजवादी पार्टी की नजर मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों पर है. वर्तमान में अबु आजमी शिवाजी नगर से और रईस शेख भिवंडी पूर्व से विधायक हैं. लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव अब यूपी के बाहर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रहे हैं. जुलाई में पार्टी के कई सांसदों ने मुंबई का दौरा किया था.

इसे भी पढ़ें: Railway: इंडियन रेलवे ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को क्यों देता है सफेद चादर? वजह जान हो जाएंगे हैरान 

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola