Zika Virus: पुणे में जीका वायरस के 7 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 73
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Aug 2024 4:39 PM
Zika virus
Zika Virus: महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के सात नये मामले सामने आये हैं. नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है. जीका वायरस मच्छर जनित फ्लेवीवायरस है जो मुख्य रूप से एडीज मच्छरों के काटने से होता है.
Zika Virus: महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के सात नये मामले सामने आये हैं. पुणे नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है. पीएमसी के अधिकारी ने कहा कि संक्रमित लोगों में 26 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं. संक्रमित लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. राहत की बात है कि प्रभावितों में से फिलहाल सभी स्वस्थ हैं. बता दें, जीका वायरस का मामला प्रदेश में सबसे पहले 20 जून को सामने आया था.
चार लोगों की मौत की खबर
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई है. हालांकि उनकी मौत का कारण जीका वायरस नहीं हैं, क्योंकि सभी पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित थे. संक्रमित सभी की उम्र करीब 70 साल से ज्यादा थी. इसके अलावा सभी मरीज हृदय संबंधी समस्याएं और लीवर की बीमारियां से जूझ रहे थे. जीका वायरस एक खास तरह के मच्छर काटने से फैलता है.
क्या है जीका वायरस
जीका वायरस मच्छर जनित फ्लेवीवायरस है जो मुख्य रूप से एडीज मच्छरों के काटने से होता है. इस बीमारी की सबसे पहले पहचान 1947 में अफ्रीका के युगांडा में हुई थी. जीका वायरस का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. जीका वायरस का सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं में देखने को मिलता है.
जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस के लक्षण आम वायरल इन्फेक्शन की तरह ही होते है. इसमें पहले तेज बुखार होता है. इसके बाद सिर समेत पूरे बदन में दर्द, थकावट, शरीर पर चकत्ते निकलना, आंखों में दर्द, प्लेटलेट्स कम होना, पेट में दर्द, उल्टी आदि शामिल हैं. इससे बचने के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग, मच्छर भगाने वाली क्रीम और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने शामिल है.
Also Read: किरेन रीजीजू ने वक्फ बिल को JPC में भेजने की सिफारिश की, स्पीकर बोले- जल्द बनाएंगे कमेटी
Waqf Board Amendment Bill पर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










