VIDEO: Maghi Purnima 2024 पर भागलपुर में गंगा स्नान करने पहुंचे लोग, देखिए घाटों का दृश्य..
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 24 Feb 2024 11:39 AM

Maghi Purnima 2024 के दिन शनिवार को भागलपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी. गंगा स्नान करने लोग पहुंचे. देखिए वीडियो
Maghi Purnima 2024: माघी पूर्णिमा के दिन शनिवार को भागलपुर में गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम जमा हुआ. मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. भागलपुर के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अहले सुबह से ही दिखी. वहीं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस बलों की तैनाती भी की गयी थी. भागलपुर के कई गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल तेज दिखी. वहीं गंगा स्नान करने के बाद लोग गंगाजल भी अपने साथ लेकर घर गए. देखिए वीडियो..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए