School Holiday : लगातार 2 दिन स्कूलों में छुट्टी, देख लें कैलेंडर

Updated:
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टियां (Photo: AI)

School Holiday : सितंबर का महीना चल रहा है और ये महीना छात्रों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है. जन्माष्टमी की छुट्टी बच्चों को मिल चुकी है. अब गणेश चतुर्थी और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के चलते स्कूल-कॉलेजों में कई दिन छुट्टी मिल सकती है.

विज्ञापन

School Holiday : सितंबर 2026 में स्कूली छात्रों को त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कई दिन छुट्टी मिल सकती है. इस महीने जन्माष्टमी  की छुट्टी का आनंद छात्र ले चुके हैं. अब इसके बाद गणेश चतुर्थी जैसा बड़ा त्योहार आने वाला है. हालांकि, मध्य प्रदेश के सभी जिलों में छुट्टियां एक जैसी नहीं होंगी. इनमें कुछ ऐच्छिक छुट्टियां भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कैंलेंडर में किस-किस तारीख को छुट्टी दी गई है.

विज्ञापन

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी

मध्य प्रदेश में 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है. गणेश चतुर्थी राज्य का एक प्रमुख और बेहद खास त्योहार है, जिसे लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. इस अवसर पर राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे. इस छुट्टी के मिलने से आम लोगों और कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांटने और धार्मिक रीति-रिवाजों को पूरे विधि-विधान से पूरा करने का भरपूर समय मिलेगा.

ऐसे मिलेगी लगातार दो दिन छुट्टी

14 सितंबर को सोमवार है, जबकि इससे एक दिन पहले 13 सितंबर को रविवार पड़ेगा. रविवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं. ऐसे में बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाने वालों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है. लगातार दो दिन की छुट्टी में परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.


मध्य प्रदेश का सरकारी कैलेंडर
मध्य प्रदेश का सरकारी कैलेंडर

सरकारी कैलेंडर में क्या लिखा गया है?

अवकाश : 14 *गणेश चतुर्थी. कोषागारों एवं उप कोषागारों के लिए यह छुट्टी नहीं है.

ऐच्छिक अवकाश : 2 बलराम जयन्ती, 17 विश्वकर्मा जयन्ती, 18 नवाखाई/राजा शंकर शाह तथा रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस, 21 तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस तेजा दशमी, 22 डोलग्यारस, 25 अनंत चतुर्दशी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola