Vyapam Scam: व्यापमं घोटाले में 5 दोषियों को 7-7 साल की सजा, गैर-हाजिर रहने पर 3 के खिलाफ वारंट

Updated:
विज्ञापन
Vyapam Scam: व्यापमं घोटाले में 5 दोषियों को 7-7 साल की सजा, गैर-हाजिर रहने पर 3 के खिलाफ वारंट

व्यापमं घोटाले के पांच दोषियों को CBI कोर्ट ने सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उनपर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

भोपाल CBI कोर्ट ने व्यापमं घोटाले के पांच दोषियों को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ कोर्ट ने उनपर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, कोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों को कोर्ट में अनुपस्थित रहने के कारण फरार घोषित किया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया है.

गौरतलब है कि कोर्ट में जब दोषियों को सजा सुनाई जा रही थी तो 5 दोषियों में से 3 दोषी फरार थे. फरार दोषियों के नाम जितेंद्र सिंह सेंगर, सत्येंद्र सिंह सेंगर एवं केशव सिंह बड़ेरिया हैं, जो सजा सुनाने के दौरान कोर्ट में अनुपस्थित थे. जिनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है. इन पांचों दोषियों ने अपनी जगह दूसरे लोगों को फर्जी तरीके से बैठाकर परीक्षा दिलाई थी, और सभी परीक्षा में पास भी हुए थे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola