लोकसभा चुनाव 2024: रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ दो मई को करेंगे नामांकन, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 01 May 2024 6:52 PM
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ दो मई को नामांकन दाखिल करेंगे. इसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य शामिल होंगे. इससे पहले मोरहाबादी मैदान में जनसभा होगी.
रांची: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन जारी है. इसी क्रम में रांची लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ दो मई को नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के प्रदेश के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो समेत अन्य उपस्थित रहेंगे. नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है. इसके बाद संजय सेठ रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंचेंगे.
मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद मोरहाबादी मैदान में जनसभा
बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ नामांकन को लेकर गुरुवार की सुबह 7 बजे संजय सेठ हनुमान मंदिर में पूजा करेंगे. इसके बाद काली मंदिर में 7:15 बजे पूजा अर्चना, 7:30 बजे डोरंडा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 7:40 पर डोरंडा मेकन के पास स्वामी विवेकानंद चौक पर माल्यार्पण, 7:50 मेन काली मंदिर मनी टोला में पूजा अर्चना, 8:00 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 8:10 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 8:20 में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और 9:00 बजे ओटीसी मैदान से मोटरसाइकिल रैली में भाग लेंगे और रोड शो के माध्यम से मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे. नामांकन के पूर्व एक जनसभा 10 बजे से आयोजित की गयी है.
संजय सेठ ने की ये अपील
मोरहाबादी मैदान से सुबह 11 बजे गाजे-बाजे के साथ रोड शो के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय की ओर नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे. संजय सेठ ने लोगों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है.
Also Read: हजारीबाग से मनीष जायसवाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, रांची से संजय सेठ और खूंटी से अर्जुन मुंडा को टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










