38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

हजारीबाग से मनीष जायसवाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, रांची से संजय सेठ और खूंटी से अर्जुन मुंडा को टिकट

भाजपा ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है. राजमहल में झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा के खिलाफ भाजपा ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी को टिकट दिया है.

चतरा, गिरिडीह, धनबाद सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें दो नए चेहरे हैं. हजारीबाग से जयंत सिन्हा और लोहरदगा से सुदर्शन भगत का टिकट काट दिया गया है. चतरा, गिरिडीह और धनबाद सीट पर भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. इन सभी तीन सीटों पर भाजपा ने पिछली बार चुनाव में जीत दर्ज की थी.

Also Read : लोकसभा चुनाव : 195 भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से पहले झारखंड के इस सांसद का राजनीति से संन्यास

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं गीता कोड़ा को सिंहभूम से टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिन 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें से दो सीट पर उसे पिछली बार हार मिली थी. राजमहल और सिंहभूम संसदीय सीट पर वर्ष 2019 में भाजपा की हार हुई थी. गीता कोड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर सिंहभूम सीट पर जीत दर्ज की थी. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा जीते थे. वर्ष 2024 में भाजपा ने गीता कोड़ा पर दांव खेला है. अभी हाल ही में गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थामा है.

भाजपा के 11 उम्मीदवार

  • राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से ताला मरांडी
  • दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से सुनील सोरेन
  • गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • रांची से संजय सेठ
  • जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो
  • सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से गीता कोड़ा
  • खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से अर्जुन मुंडा
  • लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से समीर उरांव
  • पलामू (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से विष्णु दयाल राम
  • हजारीबाग से मनीष जायसवाल

इन तीन सीटों पर नहीं हुई उम्मीदवारों की घोषणा

  • चतरा
  • गिरिडीह
  • धनबाद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें