लोकसभा चुनाव : 195 भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से पहले झारखंड के इस सांसद का राजनीति से संन्यास

Updated:
विज्ञापन

जयंत सिन्हा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के 100 उम्मीदवारों की घोषणा से पहले हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की घोषणा से पहले ही झारखंड के एक सांसद ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया. भाजपा ने शनिवार (2 मार्च 2024) को 195 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इसमें अधिकतर सांसदों का टिकट बरकरार रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जयंत सिन्हा ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही झारखंड के हजारीबाग से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. हजारीबाग लोकसभा सीट से लगातार तो बार सांसद चुने गए जयंत सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इस आशय की जानकारी दी.

जेपी नड्डा से भाजपा सांसद ने किया ये आग्रह

जयंत सिन्हा ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आग्रह किया है कि उन्हें चुनावी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त कर दिया जाए. जयंत सिन्हा ने कहा है कि वह भारत समेत दुनिया भर में ग्लोबल क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन से निबटने के अभियान से जुड़कर अपने काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

Also Read : IIT और हार्वर्ड होते हुए जयंत पहुंचे मोदी मंत्रिमंडल में

भाजपा के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा के बेटे हैं जयंत सिन्हा

जयंत सिन्हा ने यह भी कहा है कि हालांकि, वह आर्थिक और सुशासन के मुद्दे पर पार्टी के साथ आगे भी काम करना जारी रखेंगे. कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा लगातार 10 साल तक हजारीबाग से भाजपा के सांसद रहे. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे लगातार 10 साल तक भारत और हजारीबाग की जनता की सेवा करने का अवसर मिला.

पीएम मोदी, अमित शाह को मौका देने के लिए दिया धन्यवाद

उन्होंने इतने दिनों तक भारत और हजारीबाग की जनता की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया है. उन्होंने पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी धन्यवाद किया है. कहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में काम करना एक अनुभव रहा.

Also Read : Lok Sabha Election 2024: गौतम गंभीर के बाद अब जयंत सिन्हा ने भी लिया बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

झारखंड की 14 में से 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

बता दें कि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीट है, जिसमें 11 सीटों पर अभी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते थे. इसके पहले उनके पिता यशवंत सिन्हा हजारीबाग के सांसद रहे. जयंत को उनके पिता की जगह पहली बार 2014 में हजारीबाग संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला. पीएम मोदी की सरकार में उन्हें अरुण जेटली के साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाया गया. बाद में उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिली.

दूसरी बार मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जयंत सिन्हा को जगह

वर्ष 2019 के चुनाव से पहले जयंत सिन्हा के पिता और पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इसके बाद जयंत सिन्हा को टिकट तो मिला, लेकिन मोदी की कैबिनेट में दूसरी बार जगह नहीं मिली. अब जबकि लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, तो चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही जयंत सिन्हा ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. हालांकि, उन्होंने कहा कि है कि वह भाजपा से जुड़े रहेंगे. आर्थिक मोर्चे पर पार्टी के साथ वह काम करते रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola