Lok Sabha Election 2024: गौतम गंभीर के बाद अब जयंत सिन्हा ने भी लिया बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Mar 2024 7:25 AM
Photo: ANI, X
Lok Sabha Election 2024: जयंत सिन्हा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव सिर पर है. बीजेपी अपने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने के लिए बैठक कर रही है. लेकिन, बीजेपी के कुछ नेता ने पार्टी से अपील की है कि उन्हें चुनावी कार्यों से मुक्त किया जाये. दरअसल, बीजेपी नेता व हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से चुनावी दायित्वों से मुक्ति की मांग की है. आज यानी शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में जयंत सिन्हा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. हालांकि उन्होंने कहा कि वो आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखेंगे.
चुनावी कार्यों से मुक्त करने की जयंत सिन्हा ने की अपील
अपने ट्वीट में जयंत सिन्हा ने कहा कि मुझे बीते दस सालों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. अपने ट्वीट में जयंत सिन्हा ने लिखा है कि मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए कई अवसरों का भी आशीर्वाद मिला है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ बीजेपी नेतृत्व के प्रति हार्दिक कृतज्ञता जताई. गौरतलब है कि जयंत सिन्हा से पहले सांसद गौतम गंभीर ने भी कुछ इसी तरह का ट्वीट कर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से खुद को चुनावी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी.
गौतम गंभीर ने किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला
इससे पहले आज यानी शनिवार को ही दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करें. गंभीर ने कहा है कि इसके पीछे उनकी मंशा है कि वो क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर फोकस करना चाहते हैं. इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया.
बीजेपी जारी कर सकती है पहली लिस्ट
गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने चुनावी कार्यों के किनारा करने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब बीजेपी में उम्मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है. साथ ही सियासी गलियारों में चर्चा है कि पार्टी उनकी सीट से इस बार किसी और को उम्मीदवार बना सकती है. हालांकि बीजेपी ने अभी दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. पूर्वी दिल्ली सीट के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा, महासचिव हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल समेत कई लोगों को संभावित नामों को उम्मीदवार बताया जा रहा है. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










