ePaper

झारखंड में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट से 5383 मामलों का निबटारा, स्मृति ईरानी ने संजय सेठ के सवाल पर दिया जवाब

Updated at : 06 Feb 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
sanjay seth

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ.

झारखंड में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के माध्यम से दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम से जुड़े 5383 मामलों का निपटारा किया गया है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में ये जानकारी दी.

विज्ञापन

रांची: वर्तमान में झारखंड में 22 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट कार्यरत हैं. राज्य में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के माध्यम से दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम से जुड़े 5383 मामलों का भी निपटान किया गया है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद ये जानकारी दी. रांची के सांसद संजय सेठ के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निर्भया फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7212.85 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गयी है.

5383 मामलों का हुआ निपटारा

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि निर्भया फंड के तहत झारखंड राज्य में आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता 112 मानव व्यापार रोधी इकाइयों की स्थापना, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर सहित कई कार्य हो रहे हैं. इसके अलावा फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना भी की गयी है. मूल रूप से यह फास्ट ट्रैक कोर्ट दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के लंबित मुकदमों के निपटान के लिए किया गया है. झारखंड में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के माध्यम से दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम से जुड़े 5383 मामलों का निपटारा किया गया है.

Also Read: 100 करोड़ से रांची एयरपोर्ट की बदल रही तस्वीर, फ्लाइट में स्टूडेंट को 25 किलो तक सामान ले जाने की छूट-संजय सेठ

झारखंड में 22 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट

वर्तमान में झारखंड में 22 ऐसे फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट कार्यरत हैं. झारखंड के सभी 24 जिलों में वन स्टॉप सेंटर कार्यशील हैं. राज्य में वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 3435 महिलाओं को सहायता प्रदान की गयी है. 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से 41587 महिलाओं को सहायता प्रदान की गयी है. झारखंड में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के माध्यम से दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम से जुड़े 5383 मामलों का भी निपटान किया गया है. सांसद संजय सेठ के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निर्भया फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7212.85 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गयी है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola