Lok Sabha Election 2024 : 'जय श्री राम' के नारे के साथ बेटे के नामांकन के लिए घर से निकले बृजभूषण शरण सिंह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 May 2024 12:07 PM

विज्ञापन

Brij Bhushan Saran Singh/ File Photo

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से उम्मीदवार घोषित किया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर यूं तो कई खबरें आ रहीं हैं, लेकिन यूपी की कैसरगंज सीट की चर्चा हर किसी की जुबान पर है. दरअसल, बीजेपी ने पिछले कुछ सप्ताह से जारी अटकलों पर गुरुवार को विराम लगा दिया और कैसरगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया. बीजेपी ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. इसके बाद से बीजेपी विपक्ष के निशाने पर आ गई है.

करण भूषण सिंह आज करेंगे नामांकन

इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसने न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गोंडा स्थित अपने आवास से निकल रहे हैं. उनके साथ कई गाड़ियां हैं. उनके समर्थन उनपर फूलों की बारिश करते वीडियो में दिख रहे हैं. वीडियो में समर्थक जय श्री राम के नारे लगाते सुने जा सकते हैं.

इससे पहले कैसरगंज से अपने बेटे करण भूषण की उम्मीदवारी पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती से बड़ी संख्या में समर्थक एकत्र हुए हैं. हम जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना होंगे.


Read Also : Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी को कैसरगंज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं, टिकट कटने की खबर के बीच बोले बृजभूषण शरण सिंह

Karan bhushan singh

बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए करण भूषण शरण सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझे मौका दिया. बीजेपी की ओर से मुझे जो अवसर प्रदान किया गया है, उसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व और कैसरगंज की जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola