Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी को कैसरगंज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं, टिकट कटने की खबर के बीच बोले बृजभूषण शरण सिंह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Apr 2024 9:28 AM

विज्ञापन

Brij Bhushan Sharan Singh/File Photo

Lok Sabha Election 2024 : टिकट कटने की खबर के बीच डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी को कैसरगंज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है. बीजेपी इस बार एक नारे के साथ चुनावी मैदान में नजर आ रही है वो है- अबकी बार 400 पार…इस बीच पार्टी यूपी में ज्यादा जोर लगा रही है. प्रदेश की 80 में से 75 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है बाकी की सीटों पर उसके सहयोगी मैदान में हैं.

बीजेपी ने यूपी में अपने कोटे की 75 में से 73 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि दो सीटों पर अभी तक अपने पत्ते पार्टी की ओर से नहीं खोले गये हैं. प्रदेश की जिन दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है, उनके लिए पांचवे चरण में 20 मई को लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे. ये सीट एक सीट रायबरेली की है जबकि दूसरी सीट कैसरगंज है. कैसरगंज सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी के ही बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं, लेकिन पार्टी उन्हें टिकट देगी भी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है.

क्या कहा बृजभूषण शरण सिंह ने

डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से अपनी सीट को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि कैसरगंज बीजेपी की ही सीट है. भले ही वे एक घंटे पहले ही उम्मीदवार के नाम का एलान किया जाए, लेकिन राज्य की जनता बीजेपी को ही जिताने का काम करेगी. उन्होंने आगे कहा कि क्या बीजेपी ने मुझे टिकट नहीं दिया है? क्या पार्टी ने ऐसी सूची जारी की है जिसमें मेरा नाम नहीं है? तो मैं यह बताना चाहता हूं कि कैसरगंज 400 सीटों में से एक है जहां बीजेपी को जीत मिलने जा रही है.

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी को कैसरगंज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम जीत की शुरुआत यहीं से करेंगे…कैसरगंज के लोगों को अचानक खुशखबरी मिलेगी…पूरा लोकसभा का इलाका खुश हो जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola