Lok Sabha Election 2024:असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद सीट से दाखिल किया नामांकन, BJP की माधवी लता से है टक्कर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Apr 2024 6:04 PM
Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद सीट से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. हैदराबाद सीट से ओवैसी को बीजेपी की माधवी लता टक्कर दे रही हैं.
Lok Sabha Election 2024: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. आज यानी शुक्रवार को दल के साथ ओवैसी नामांकन दाखिल करने पहुंचे. हैदराबाद AIMIM का गढ़ माना जाता है. बीते चार बार से ओवैसी यहां से सांसद हैं. इससे पहले छह बार लगातार उनके पिता यहां से सांसद थे. वहीं, इस बार हैदराबाद से ओवैसी को कड़ी टक्कर मिल सकती है. ओवैसी के खिलाफ इस बार बीजेपी नें माधवी तला को अपना उम्मीदवार बनाया है. अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहन वाली माधवी लता जोर शोर से प्रचार कर रही है. हाल ही में रामनवमी पर उनके एक वीडियो पर जमकर बवाल भी हुआ था. गौरतलब है कि तेलंगाना में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा.
40 साल से हैदराबाद में AIMIM का दबदबा
हैदराबाद लोकसभा सीट ओवैसी का गढ़ माना जाता है. पिछले 40 साल से AIMIM का यहां दबदबा रहा है. 1984 में पहली बार सुल्तान सलाउद्दीन ओवैसी निर्दलीय चुनाव जीते थे. उसके बाद से 1999 तक वो वहां से लगातार सांसद चुने गए. साल 2004 में सलाउद्दीन ओवैसी के निधन के बाद उनके बेटे असदुद्दीन ओवैसी पहली बार लोकसभा चुनाव हैदराबाद की सीट पर लड़कर जीते. इसके बाद से लगातार ओवैसी यहां से सांसद हैं.
माधवी लता ओवैसी को दे रही हैं टक्कर
रामनवमी यात्रा के दौरान हैदराबाद की मस्जिद पर कथित तौर पर तीर चलाने का नाटक करने वाले वीडियो पर माधवी लता ने ओवैसी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि वीडियो रामनवमी का था. हम राम बाण के साथ भगवान राम की पूजा करते हैं. हम भगवान राम से प्रार्थना कर रहे थे ऐसे में मस्जिद कहां से आ गई? उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देने में माहिर असदुद्दीन ओवैसी अब भड़काऊ वीडियो बनाने लगे हैं. पीएम मोदी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.
कौन हैं ओवैसी को टक्कर देने वाली माधवी लता
बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता हैदराबाद से ओवैसी को टक्कर दे रही है. माधवी तला बीजेपी उम्मीदवार होने के साथ-साथ विरिंची अस्पताल की चेयरपर्सन भी हैं. हालांकि एक्टिव पॉलिटिक्स से उनका सीधा नाता कभी नहीं रहा है. लेकिन अपने हिंदूवादी बयानों को लेकर वो अक्सर चर्चा में रहती है. माधवी तला एक बिजनेस वुमन हैं. वो भरतनाट्यम नृत्यांगना भी रही हैं. अपने कॉलेज के दिनों में वो एनसीसी कैडेट भी रही थी. तीन के खिलाफ अभियान के लिए भी उन्हें जाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










