तांतनगर में सड़क पार कर रही महिला की वाहन के धक्के से मौत

Updated:
विज्ञापन

तांतनगर के भरभरिया स्थित इंडियन गैस टंकी के समीप अनियंत्रित वाहन के धक्के से सड़क पार कर रही 58 वर्षीय महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चाईबासा. तांतनगर ओपी क्षेत्र के भरभरिया स्थित इंडियन गैस टंकी के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अनियंत्रित वाहन के धक्के से सड़क पार कर रही 58 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला जांबी कुई बिरुवा को सदर अस्पताल में लाया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतका भरभरिया गांव के बाइसाई टोला की रहनेवाली थी. घटना के बाद चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागाबिला घाटी की ओर भाग गया. लोगों ने बताया कि जांबी कुई बिरुवा नहाने के लिए नदी जा रही थी. उसके पीछे कुछ दूरी पर पति भी जा रहा था. भरभरिया स्थित इंडियन गैस टंकी के समीप नदी की ओर मुड़ने के लिए सड़क पार करते समय छोटा हाथी वाहन ने चपेट में ले लिया. इससे महिला का हाथ और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आयी थी. लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य मंझारी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola