चाईबासा : गड्ढे में गिरे बाइक सवार दो युवकों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2024 11:07 PM
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंबिया के रहने वाले थे मृतक. पुरनापानी गुदड़ी बाजार से बाइक से सिंबिया लौट रहे थे, गांव में मातम.
प्रतिनिधि, झींकपानी टोंटो थाना अंतर्गत पुरनापानी के नंदीबासा के पास बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतकों में चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंबिया के रहने वाले नाग बारी (25) व मधु बारी (18) शामिल हैं. दुर्घटना शुक्रवार देर शाम की है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शुक्रवार को पुरनापानी गुदड़ी बाजार से बाइक से सिंबिया लौट रहे थे. नंदीबासा मोड़ के पास तीव्र गति के कारण बाइक पर नियंत्रण नहीं कर पाये और गड्ढे में जा गिरे. गड्ढे में पड़े पत्थर में चोट लगने से घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शनिवार को दोनों शवों का चाईबासा में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. दोनों को सिर, हाथ, पैर और शरीर में गंभीर चोट लगी थी. घटना से गांव में मातम छा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










