अंडर-17 : बालक वर्ग में उवि पालीसाई व बालिका में केजीबीवी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

टोंटो प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा झींकपानी एसीसी मैदान में गुरुवार को टोंटो प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय सुब्रतो कप स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में अंडर -15 और अंडर -17 आयु के बालक -बालिकाओं की 13 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में अंडर -17 बालक वर्ग में उउवि. बाइहातु को पराजित कर प्रोजेक्ट हाई स्कूल पालीसाई विजेता बना. वहीं, बालिकाओं में केजीबीवी टोंटो ने उउवि बांडीजारी को परास्त कया. अंडर -15 बालक वर्ग में उउवि बांडीजारी को पराजित कर उउवि बामेबासा की टीम विजेता बनी. इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख अनीता बारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता की सफलता के लए शिक्षा विभाग के बीपीओ मिहिर बिरुली, पार्थ सारथी राय बीआरपी, सीआरपी, जनप्रतिनिधियों समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा. सभी टीमों ने मैच के दौरान अपनी प्रतिभा से लोगों को चौंका दिया. अपने खेल से काफी प्रभावित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola