चाईबासा : केयू ने जारी किया एमबीबीएस व बीडीएस का रिजल्ट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग ने एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स का परीक्षा परिणाम जारी किया है. जिसकी जानकारी कॉलेज व केयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
विज्ञापन
चाईबासा.
कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स का परीक्षा परिणाम जारी किया गया. संबंधित कोर्स के परीक्षार्थी अपने कॉलेज व केयू के वेबसाइट पर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.एमबीबीएस:
केयू के एमबीबीएस पार्ट वन के ओल्ड कोर्स के सप्लीमेंट्री की परीक्षा (सत्र 2019- 24) की आयोजित हुई थी. जिसमें जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 2 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है. वहीं, एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट टू की सप्लीमेंट्री परीक्षा सत्र 2018- 23 का परिणाम जारी किया गया, जिसमें जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 9 परीक्षार्थी पास हुए.इसके साथ एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट वन के सप्लीमेंट्री परीक्षा सत्र 2019 – 24 के लिए आयोजित की गयी थी, जिसमें 10 परीक्षार्थी पास हुए हैं.बीडीएस:
प्रथम वर्ष बीडीएस की सप्लीमेंट्री परीक्षा सत्र 2021- 25 में अवध डेंटल कॉलेज एंड हास्पिटल के 2 परीक्षार्थी पास हुए हैं. वहीं, बीडीएस के थर्ड इयर की वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2020-24 में 54 परीक्षार्थी पास हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










