ePaper

Video: झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम, 16 नक्सली बंकर ध्वस्त, 4 IED बम बरामद

Updated at : 05 Apr 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal chaibasa bunker

जंगल में नक्सली बंकर

Jharkhand Naxal News: झारखंड में आज फिर भाकपा माओवादियों की साजिश नाकाम हो गयी है. उनके मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया चार IED (5-5 किलो) बम बरामद किया गया है. बम निरोधक दस्ते ने वहीं नष्ट कर दिया. नक्सलियों के 16 बंकरों को भी ध्वस्त किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News: चाईबासा-भाकपा माओवादियों की साजिश एक बार फिर झारखंड में नाकाम हो गयी है. सुरक्षा बलों ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के आसपास के जंगली क्षेत्रों में पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. नक्सलियों द्वारा पहले से जंगल में लगाए गए चार IED (5-5 किलो) बम को बरामद किया गया है. बम निरोधक दस्ते की मदद से उन्हें वहीं नष्ट कर दिया गया. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के 16 बंकरों का भी पता लगाया, जहां करीब 45-50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था थी. इन बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया.

भाकपा माओवादियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान टीम गठित कर लगातार चलाया जा रहा है. इस दिशा में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है. इसी क्रम में आज सुरक्षा बलों को ये सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें: रांची में 4.31 लाख को मिले मंईयां सम्मान योजना के एकमुश्त 7500, अप्रैल से सिर्फ इन्हें मिलेगा हेमंत सरकार का तोहफा

पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था आईईडी बम

चार मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली/पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू किया गया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान आज शनिवार को जराईकेला थाना क्ष‍ेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के आसपास जंगली/पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पहले से चार IED बम लगाया था. उसे पुलिस ने बरामद कर लिया और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया. इतना ही नहीं, सुरक्षा बलों ने 16 नक्सी बंकर को भी ध्वस्त किया, जहां 45-50 लोगों के रुकने की व्यवस्था थी.

ये भी पढ़ें: Video: रामनवमी में CCTV और ड्रोन से दहशतगर्दों पर रखें कड़ी नजर, सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड में रामनवमी पर कैसा रहेगा मौसम, चिलचिलाती धूप से कब मिलेगी राहत? बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola