आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ें किसान, सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : जोबा माझी

Author Ravi mohanty|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ें किसान, सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : जोबा माझी

आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ें किसान, सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : जोबा माझी | Prabhat Khabar Network

आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ें किसान, सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : जोबा माझी

विज्ञापन

फोटो है आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ें किसान, सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : जोबा माझी -चक्रधरपुर में खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम, सैकड़ों किसानों के बीच धान, उड़द, अरहर व मूंग के बीज वितरित प्रतिनिधि, चक्रधरपुर चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुईं. सांसद सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के बीच उड़द, अरहर, मूंग एवं धान के उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए किसानों को खेती की रणनीति में बदलाव लाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि अब समय की मांग है कि किसान ऐसी फसलों का चयन करें जो कम पानी में भी बेहतर उत्पादन दें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं. उन्होंने कहा मैं स्वयं एक किसान परिवार से हूं और आज भी खेतों में काम करती हूं. धान की खेती से लेकर सब्जियों की खेती तक का अनुभव मुझे है. इसलिए किसानों की मेहनत, उनकी समस्याओं और चुनौतियों को मैं अच्छी तरह समझती हूं. किसान का जीवन संघर्षों से भरा होता है, लेकिन वही पूरे देश का पेट भरता है. किसान होना गर्व की बात है. सांसद ने किसानों से सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इन योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को लाभकारी बना सकते हैं. उन्होंने किसानों को कृषि ऋण के प्रति भी जागरूक किया. उन्होंने कहा कि किसान उतना ही ऋण लें, जितनी वास्तव में आवश्यकता हो. अनावश्यक रूप से अधिक ऋण लेने से आर्थिक बोझ बढ़ता है और परिवार तनाव का शिकार हो सकता है. उन्होंने कहा कि सोच-समझकर निवेश करें और खेती को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं. जोबा माझी ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसान समूह बनाकर खेती करेंगे तो लागत कम होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बाजार तक पहुंच भी आसान होगी. इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी. उन्होंने किसानों से नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने का भी आग्रह किया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Ravi Mohanty

लेखक के बारे में

By Ravi Mohanty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola