ePaper

Chaibasa News : 29 सेल अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड

Updated at : 14 Sep 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : 29 सेल अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड

समाज में सकारात्मक चीजों को आगे लाने की जरूरत : बीरेंद्र तिवारी

विज्ञापन

गुवा.

सेल व बीएसएल के प्रभारी निदेशक बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किरीबुरु ऑफिसर्स क्लब में आयोजित शाबाश योजना 2023-24 (केटेगरी-दो) के तहत किरीबुरु, गुवा व खदान के 29 सेल अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी-अपनी खदान व विभाग में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया. बीरेंद्र तिवारी ने कहा कि जितनी नकारात्मक चीजें हैं वह समाज व मीडिया में सुर्खियां बन जाती हैं. उसपर अधिक चर्चाएं होने लगती हैं. समाज में निराशाजनक वातावरण बन जाता है, जो नहीं होना चाहिए. लेकिन नकारात्मक चीजों से अधिक सकारात्मक कार्य हमारी खदान व समाज में होते हैं, लेकिन हम उन चीजों की चर्चा नहीं करते हैं. यह शाबाश अवाॅर्ड इसलिए शुरू किया गया, क्योंकि जिस दिन कोई अच्छी चीज हो उस दिन ही हम उसे प्रोत्साहन दे पाएं. उन्होंने कहा कि समाज में तीन प्रकार के लोग होते हैं पहला कि कोई भी काम पर कमियां निकालते हैं. दूसरा वह जो काम की सराहना करते हैं तथा तीसरा वह जो कमियां हैं उसे बिना शिकायत किये ठीक कर बेहतर बनाने का काम करते हैं. हमें तीसरा व्यक्ति बनने की जरूरत है. हमें अपने रूटीन वर्क से कुछ अलग करने की कोशिश करनी होगी. यह तभी होगा, जब अपने काम रुचि लेते हुए दिल, दिमाग व मेहनत लगायेंगे.

सफलता के पीछे पूरे परिवार का योगदान

उन्होंने कहा कि किसी की सफलता के पीछे उसका पूरे परिवार का योगदान व सहयोग रहता है. इसलिए हम हर सेलकर्मियों व श्रमिकों के परिवार के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं देते हैं. सेल की खदानों में यह मेरा पहला दौरा है. पिछले तीन वर्षों से यहां आने के लिए प्रयासरत था, आज सफलता मिली. यहां का माहौल, खदान प्रबंधनों द्वारा सीएसआर के क्षेत्र में महिला स्वरोजगार, गरीब छात्रों की निःशुल्क शिक्षा, खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच देकर आगे बढ़ाने का जारी प्रयास सराहनीय हैं. सेल, बीएसएल के कार्यपालक निदेशक (खान) जे दासगुप्ता ने कहा कि सेल, बीएसएल ने पिछले 2-3 वर्षों से अपने सेलकर्मियों के बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए कई पुरस्कार योजनाएं शुरू की हैं. इससे सेल व कर्मी दोनों को काफी लाभ हुआ है.

इन्हें किया गया पुरस्कृत

पुरस्कार पाने वालों में प्रवीण कुमार (उप महाप्रबंधक), रथिन विश्वास एवं अरुण कुमार प्रधान (सहायक महाप्रबंधक), रोहित टोप्पो (वरिष्ठ प्रबंधक), उमाकांत मल्लिक एवं हेमंत कुमार सस्मल (उप प्रबंधक), कामिल सोय मुरुम, हीरालाल सुंडी, लोकपति टुडू, ब्रज मोहन दास, संजय कुमार, नाबा किशोर नायक, नेहेमिया भेंगरा, भगवान दास, बासु हेस्सा, प्रभात कुमार पांडा, धीरेन्द्र कुमार प्रुस्टी, अनिल कुमार हेम्ब्रोम, मनोज कुमार चौधरी, बिमल लोम्गा (सभी किरीबुरु), डीके मंडल (उप महाप्रबंधक), देवाशीष पटनायक (दोनों चिरिया), श्यामल शाश्वत, धर्मेंद्र सेठिया, तुलसी नाथ केशरी, संजय कुमार प्रधान, रंजीत कुमार महापात्रो, मन्ना राम तानी, समरक रंजन नायक (सभी गुवा) शामिल हैं.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

सीजीएम जेजीओएम लक्ष्मी दास, सीजीएम, मेघाहातुबुरु आरपी सेलबम, सीजीएम किरीबुरु कमलेश राय, सीजीएम मेंटेनेंस, जेजीओएम एसएस साहा, सीजीएम ऑपरेशन, जेजीओएम सुधीर शर्मा, सीजीएम जेजीओएम धीरेन्द्र मिश्रा, सीजीएम गुआ, चिरिया कमल भास्कर, महाप्रबंधक जेजीओएम नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक मनीष राय, महाप्रबंधक एसके सिंह, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक डीबी जयकर, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक केबी थापा, महाप्रबंधक एसआर स्वांय, महाप्रबंधक सुकरा हो, महाप्रबंधक सुदीप दास, उप महाप्रबंधक जीके नायक व उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola