ePaper

Chaibasa News : 407 व बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated at : 07 Sep 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : 407 व बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर

टोंटो. सागरकटा के पास हुआ हादसा, काम से बड़बिल जा रहे थे दोनों

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झींकपानी.

टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकटा में पुल के पास मालवाहक वाहन व मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार संजय महतो की घटनास्थल में ही मौत हो गयी, जबकि विजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक व घायल दोनों हजारीबाग के चरही के रहने वाले बताये जा रहे हैं. दुर्घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है. चरही निवासी संजय महतो व विजय महतो बाइक से बड़बिल किसी काम से जा रहे थे. वहीं 407 वाहन जगन्नाथपुर की ओर से चाईबासा जा रहा था. इसी दौरान सागरकटा पुल के पास 407 व मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक चला रहे संजय के सिर पर गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा विजय के हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना के बाद चालक 407 वाहन छोड़ भाग निकला. दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजवाया. वहीं घायल को सदर अस्पताल में एडमिट कराया. दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी है. शाम तक मृतक के परिजन सदर अस्पताल चाईबासा नहीं पहुंचे थे, जिससे शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola