मां अमिया देवी स्कूल के बच्चों ने करायी स्वास्थ्य जांच

बच्चों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया गया
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ वाइपी सिंह, स्कूल के निदेशक प्रबीर प्रमाणिक, प्राचार्या माधुरी प्रमाणिक आदि मौजूद थे. डॉ वाइपी सिंह ने स्कूल के सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की. जांच में सभी बच्चे स्वस्थ पाये गये. डॉ वाइपी सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से बच्चों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है. इस मौके पर माधुरी प्रमाणिक ने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत रहने की जरूरत है. इसलिए अब हर मौसम में स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा, ताकि उनके स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्वस्थ रहें. मौके पर काजल अग्रवाल, काकुली विश्वास, समीर ठाकुर, पिंकी प्रधान, बनोसरी मजुमदार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




