लगोरा गांव के पास जल्द बनेगा पुल : बीडीओ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लगोरा गांव के पास जल्द बनेगा पुल : बीडीओ
विज्ञापन
बीडीओ के आश्वासन के बाद मतदान के लिए राजी हुए ग्रामीण
बंदगांव.
प्रखंड के लगोरा गांव के ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर मंगलवार को बैठक की. इसमें गांव की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके समाधान करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में बीडीओ नम्रता जोशी, मुखिया रजनी पुष्पा हेंब्रोम भी शामिल हुईं. ग्रामीणों ने बीडीओ व मुखिया को गांव की समस्याओं से रूबरू कराया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि लगोरा गांव की समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जायेगा. लगोरा गांव से गुजरने वाली नदी पर पुल निर्माण कराकर ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जायेगा. गांव में नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए टावर लगाने की भी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बीडीओ से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने मतदान करने का निर्णय लिया. इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर लच्छुराम मुंडरी, विष्णु मुंडरी, गोनेस मुंडरी, डिलगु मुंडरी, अलब्रेट मुंडरी, बिरसा मुंडरी, रामसाय मुंडरी, नमन मुंडरी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन