बेबी शो में राज, कुहू, कायाश व मन्नतजीत रहे अव्वल

Updated:
विज्ञापन

सेल गुवा के चिकित्सकों ने बेबी शो कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

गुवा : सेल गुवा के चिकित्सकों ने गुवा क्लब में बेबी शो कार्यक्रम किया. सेल गुवा के सीजीएम कमल भाष्कर व महिला समिति की अध्यक्ष डॉ.स्मिता भाष्कर की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ. इसमें दो समूह में बच्चों काे रखा गया. पहला एक वर्ष से तीन वर्ष बालको में प्रथम राज किरण, द्वितीय अहान कश्यप एवं तृतीय अभिज्ञान शर्मा रहे. वहीं बालिकाओं में कुहू प्रथम, अक्षिता द्वितीय व चारवी तृतीय रही. द्वितीय समूह में तीन वर्ष से पांच वर्ष वाले बालकों में प्रथम कायाश ठक्कर, द्वितीय कौशलजीत दास व तृतीय हार्दिक क्षेत्री रहा. बालिकाओं में प्रथम मन्नतजीत कौर, द्वितीय आस्था कुमारी रही. गुवा चिकित्सालय के वरीय चिकित्सक सह संयुक्त निदेशक डॉ सीके मंडल, डॉ अशोक कुमार अमन, डॉ विप्लव दास, डॉ गजेन्द्र कुमार, प्रियंका रानी पात्रा, डॉ मोनिका भेंगरा, डॉ आलोक कुमार व अन्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया गया. महाप्रबंधक सीबी कुमार, श्रीमंत नारायण पण्डा, महाप्रबंधक एसपी दास, महाप्रबंधक दीपक प्रकाश, संजय कुमार बनर्जी, महाप्रबंधक एवआर के सिन्हा आदि उपस्थित रहे. महिला समिति अध्यक्ष डॉ स्मिता भास्कर ने कहा कि यह बच्चों के अभिभावकों का परिणाम है. उन्होंने अपने बच्चों की बखूबी देखभाल कर उनके लालन पालन पर पूरा ध्यान दिया है. महिला समिति की अपराजिता दास, शालू कुमार, सुषमा चन्दन, गीता दास, जयश्री नंदकिलीयोर, श्वेता सिन्हा व अन्य उपस्थित थी. मंच का संचालन डॉ अशोक कुमार अमन ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola