चाईबासा : धोबी महासभा के जिलाध्यक्ष बने अशोक व सचिव प्रवीण

अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक रजक की देखरेख में हुआ चुनाव
संवाददाता, चाईबासा स्थानीय कांग्रेस भवन में शनिवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक रजक की देखरेख में चुनाव कराया गया. इसमें अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रजक शामिल हुए. इसमें सर्वसम्मति से मोहन रजक को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सचिव के रूप में प्रवीण रजक, उपाध्यक्ष अर्जुन रजक एवं देवेश चरन रजक, संगठन सचिव जमुना रजक, उप सचिव उमेश रजक, कोषाध्यक्ष गौतम रजक, सह कोषाध्यक्ष राजू रजक को चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शंकर रजक, विजेंद्र रजक, श्याम सुंदर रजक, भोला रजक, अविनाश रजक, दिलीप रजक व मनोज रजक को चुना गया. इस मौके राजकुमार रजक ने कहा कि हमलोग एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें. संगठन को और मजबूत बनाएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










