बूथों पर पहले मतदाता को सम्मानित करेगा प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला जनसंपर्क कार्यालय चाईबासा का एलइडी वाहन ”मतदाता जागरूकता रथ” जगन्नाथपुर प्रखंड परिसर में पहुंचा. जहां मतदाताओं को किया जागरूक किया.

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जिला जनसंपर्क कार्यालय चाईबासा का एलइडी वाहन ””””मतदाता जागरूकता रथ”””” ग्रामीणों को इवीएम व वीवीपैट का प्रयोग से मतदान के लिए जागरूक कर रहा है. शनिवार को रथ जगन्नाथपुर प्रखंड परिसर में पहुंचा. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा मौजूद थे. एलइडी वाहन जैंतगढ़ साप्ताहिक बाजार में पहुंचा. मतदान का अधिकार और इवीएम से मतदान कैसे करें की जानकारी हिंदी व क्षेत्रीय भाषाओं में दी गयी. नये मतदाताओं को प्रेरित किया गया. बताया गया कि बूथों पर सर्वप्रथम मताधिकार का प्रयोग करने वालों को प्रशासन सम्मानित करेगा. वीडियो क्लिप दिखाकर आम नागरिक को बताया गया कि कोई भी नागरिक सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola